ग्रिन पिन – बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम के माध्‍यम से डेबिट कार्ड का पिन जनरेट करना

ग्रिन पहल बेहतर ग्राहक सेवा की दिशा में एक कदम है, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक और ग्राहक केंद्रित सेवा आरंभ की है, जिसके अंतर्गत कार्डधारक किसी भी बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम का उपयोग करके डेबिट कार्ड का पिन जनरेट कर सकता है. यह आसान और सुविधाजनक है

किसी भी बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम का उपयोग करके डेबिट कार्ड पिन जनरेट करने के लिए निम्‍नलिखित आसान स्‍टेप्‍स का पालन करें :

  • स्‍टेप 1 किसी भी बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम में अपना डेबिट कार्ड डालें और स्‍क्रीन पर प्रदर्शित "पिन सेट / रिजनरेट करें " के विकल्‍प का चयन करें
  • स्‍टेप 2 अगली स्‍क्रीन पर आपको क्रेडेंशिलय और आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्‍त सक्रियण पासकोड/ओटीपी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा
  • स्‍टेप 3 उपर्युक्‍त विवरण सफलतापूर्वक दर्ज करने पर अगली स्‍क्रीन पर आपको वांछित डेबिट कार्ड पिन दर्ज करने के लिए कहा जाएगा. एक बार सफलतापूर्वक दर्ज करने पर अब आपका डेबिट कार्ड उपयोग के लिए तैयार है.
कृपया नोट करें :
  • बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम में अपना डेबिट कार्ड पिन सेट / रिसेट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक में पंजीकृत होना आवश्‍यक है. यदि पहले से मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है तो कृपया अपनी बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से संपर्क करें
  • यदि आप डेबिट कार्ड पिन जनरेट नहीं कर पा रहे हैं तो भौतिक रुप में पिन मेलर प्राप्‍त करने के लिए अनुरोध हेतु कृपया आपकी शाखा में संपर्क करें या संपर्क केंद्र हेल्‍पलाइन पर कॉल करें. यहां क्लिक करें
ग्रिन पिन – बैंक ऑफ बड़ौदा संपर्क केंद्र आईवीआर के माध्‍यम से डेबिट कार्ड पिन जनरेट करना

ग्रिन पहल बेहतर ग्राहक सेवा की दिशा में एक कदम है, बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक और ग्राहक केंद्रित सेवा आरंभ की है, जिसके अंतर्गत ग्राहक बैंक ऑफ बड़ौदा संपर्क केंद्र आईवीआर टोल फ्री नंबर 1800 5700 पर कॉल करने के द्वारा डेबिट कार्ड का पिन जनरेट कर सकता है.

संपर्क केंद्र से डेबिट कार्ड पिन जनरेट करने के लिए निम्‍नलिखित आसान स्‍टेप्‍स का पालन करें :

स्‍टेप 1 – अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से टोल फ्री नंबर 1800 5700 डायल करें.

स्‍टेप 2 - ‘बैंकिंग सेवाएं और अन्‍य जानकारी’ के अंतर्गत ‘डेबिट कार्ड पिन पुनः जारी करें’ का चयन करें

स्‍टेप 3 – डेबिट कार्ड के अंतिम 4 अंक और कार्ड समाप्ति के विवरण दर्ज करें. यदि दर्ज किए हुए विवरण सही होंगे तो पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा

स्‍टेप 4 – आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्‍त ओटीपी दर्ज करें

उपर्युक्‍त विवरण सफलतापूर्वक दर्ज करने पर आपको वांछित डेबिट कार्ड पिन दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।

कृपया किसी के साथ भी अपना पिन, ओटीपी या डेबिट कार्ड विवरण साझा न करें

ग्रिन पिन बॉब वर्ल्ड इंटरनेट (इंटरनेट बैंकिंग) के माध्‍यम से डेबिट कार्ड पिन जनरेट करना
  • बॉब वर्ल्ड में लॉगिन करें.
  • "सेवाएं" टैब पर क्लिक करें
  • "डेबिट कार्ड पिन सेट / रिसेट करें" पर क्लिक करें
  • कस्‍टमर आईडी का चयन करें और जारी रखें पर क्लिक करें
  • जिस डेबिट कार्ड का पिन रिसेट करना है उस डेबिट कार्ड का चयन करें. जन्‍मतारीख, चयनित डेबिट कार्ड का समाप्ति का माह और वर्ष दर्ज करें तथा जारी रखें पर क्लिक करें
  • ओटीपी दर्ज करें जो पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा
  • वेलिडेट ओटीपी पर क्लिक करें
  • अब आपके पसंद का कार्ड पिन दर्ज करें
  • अब कार्ड पिन पुनः दर्ज करें
  • आगे बढ़ें पर क्लिक करें
  • अब अपना यूजर आईडी और लेन-देन पासवर्ड दर्ज करें
  • तत्‍काल डेबिट कार्ड पिन सेट हो जाएगा और स्‍क्रीन पर "आपका डेबिट कार्ड पिन सफलतापूर्वक सेट हो गया है" ऐसा पुष्‍टी संदेश प्रदर्शित होगा
ग्रिन पिन – बैंक ऑफ बड़ौदा बॉब वर्ल्ड ऐप (मोबाइल बैंकिंग) के माध्‍यम से डेबिट कार्ड पिन जनरेट करना :
  • बॉब वर्ल्ड ऐप में लॉगिन करें
  • "डेबिट कार्ड सेवाएं" पर क्लिक करें
  • "डेबिट कार्ड पिन सेट करें" पर क्लिक करें
  • ग्राहक आईडी के साथ संबद्ध सभी डेबिट कार्ड (ओपन स्‍टेटस में डेबिट कार्ड) प्रदर्शित होगी जिसके साथ प्रत्‍येक कार्ड के नीचे सेट पिन का बटन प्रदान किया गया है
  • सेट पिन पर क्लिक करें
  • ओटीपी दर्ज करें जो पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा
  • अब आपके पसंद का कार्ड पिन दर्ज करें
  • अब नए कार्ड पिन की पुष्टि करें
  • आगे बढ़ें पर क्लिक करें
  • एनपिन दर्ज करें.
  • तत्‍काल डेबिट कार्ड पिन सेट हो जाएगा और स्‍क्रीन पर "आपका डेबिट कार्ड पिन सफलतापूर्वक सेट हो गया है" ऐसा पुष्‍टी संदेश प्रदर्शित होगा

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Add this website to home screen

Are you Bank of Baroda Customer?

Yes No

Request Call Back

PM-Surya Ghar Yojana -Standalone

X
हम अपनी वेबसाइट पर आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ (और इसी प्रकार के उपकरण) का उपयोग करते हैं। हमारी कुकी नीति, गोपनीयता नीति और नियम एवं शर्तों के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया यहां क्लिक करें। इस वेबसाइट को ब्राउज़ करना जारी रखते हुए, आप कुकीज़ के उपयोग हेतु सहमति देते हैं और गोपनीयता नीति एवं नियम और शर्तों से सहमत होते हैं।