Mudra Loan EMI Calculator
Mudra Loan EMI Calculator:
  • ऋण राशि:

    10000
    1000000
    500000
  • ब्‍याज दर (%):

    5%
    15%
    8
  • ऋण अवधि (मासिक):

    12
    60
    36
  • की एक समान मासिक किश्त (ईएमआई)

  • लाभ
  • विशेषताएं
  • पात्रता
  • दस्तागवेजीकरण
  • सबसे महत्वपूर्ण नियम और शर्तें (एमआईटीसी)

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना : लाभ

  • सूक्ष्म और लघु उद्यमों को ऋण सुविधा
  • कोई प्रतिभूतियां या संपार्श्विक प्रदान करने की आवश्यकता नहीं
  • कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं
  • निधि या गैर निधि आधारित आवश्यकताओं के लिए
  • विभिन्न उद्देश्यों के लिए ऋण का उपयोग किया जा सकता है
  • कोई न्यूनतम ऋण राशि नहीं

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना : विशेषताएं

ऋण राशि पर आधारित मुद्रा ऋण चार प्रकार के हैं :

  • शिशु : पीएमएमवाई योजना के तहत रु 50,000 तक के ऋण स्वीकृत किया जाना
  • किशोर : पीएमएमवाई योजना के तहत रु 50,001 से लेकर रु 5 लाख तक के ऋण स्वीकृत किया जाना
  • तरुण : पीएमएमवाई योजना के तहत स्वीकृत ऋण रु. 5,00,001 से रु. 10 लाख तक ऋण स्वीकृत किया जाना
  • तरुण प्लस : पीएमएमवाई योजना के तहत स्वीकृत ऋण रु. 10,00,001 से रु. 20 लाख तक (केवल उन लोगों के लिए जिन्होंने अपने तरुण श्रेणी के ऋण को सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है)
  • यद्यपि मुद्रा ऋण योजना के अंतर्गत कोई न्यूनतम ऋण राशि नहीं है, परन्तु पीएमएमवाई के अंतर्गत ली जाने वाली अधिकतम ऋण राशि रु 20 लाख है।
  • मुद्रा ऋण लेने पर उधारकर्ताओं को प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करने या संपार्श्विक प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • पीएमएमवाई योजना के अनुसार, मुद्रा ऋण न केवल गैर-कृषि क्षेत्र के उद्यमों को दिया जा सकता है, बल्कि इसमें बागवानी और मत्स्य पालन जैसी संबद्ध कृषि गतिविधियों में लगे लोगों को भी शामिल किया जा सकता है।
  • ब्याज दर : एमएसएमई क्षेत्र पर लागू

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना : पात्रता

  • सभी “गैर कृषि उद्यम”
  • "सूक्ष्म उद्यम” और “लघु उद्यम” क्षेत्र के अंतर्गत
  • “आय सृजन गतिविधियों” से जुड़े
  • “विनिर्माण, व्यापार और सेवाओं” से जुड़े और
  • जिनकी ऋण आवश्यकता ₹20 लाख तक हो।
  • अब संबद्ध कृषि गतिविधियां को भी दिनांक 01/04/2016 से पीएमएमवाई अंतर्गत शामिल किया गया है.

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना : दस्तागवेजीकरण

  • विधिवत भरा गया मुद्रा ऋण आवेदन फॉर्म
  • पहचान का प्रमाण संबंधी दस्‍तावेज जैसे कि सभी आवेदकों (संयुक्‍त खाते के मामले में) का आधार / पैन / डाईविंग लाइसेंस / पासपोर्ट / मतदाता पहचान पत्र / सरकार द्वारा जारी अन्‍य फोटो पहचान पत्र
  • पते का प्रमाण संबंधी दस्‍तावेज जैसे सभी आवेदकों (संयुक्‍त खाते के मामले में) का हाल ही का यूटिलिटी बिल / आधार / मतदाता पहचान पत्र / पासपोर्ट / बैंक खाता विवरणी.
  • व्यवसाय आईडी और पता प्रमाण दस्तावेज (उद्योग आधार / लाइसेंस / पंजीकरण प्रमाणपत्र / डीड कॉपी, आदि)।
  • सभी आवेदकों का हाल का फोटो
  • एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यक का प्रमाण, यदि लागू हो तो ।
  • ऋण की आवश्‍यकता से संबंधित प्रमाण अर्थात उपकरण कोटेशन, वेंडरों के विवरण आदि
  • स्वीकृति शर्तों के अनुसार कोई अन्य दस्तावेज़

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना : सबसे महत्वपूर्ण नियम और शर्तें (एमआईटीसी)

अधिकतम सीमा

रु. 20 लाख


चुकौती अवधि

मीयादी / मांग - वार्षिक समीक्षा के अधीन समुचित अधिस्थगन अवधि सहित अधिकतम 84 माह तक

कार्यशील पूंजी - वार्षिक समीक्षा के अधीन 12 माह के लिए


मार्जिन

बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार


ब्‍यूरो स्‍कोर की पुष्टि

बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार न्यूनतम ब्यूरो स्कोर कट ऑफ


प्रोसेसिंग प्रभार

सभी संवर्ग के लिए शून्‍य /


प्रतिभूति

बैंक ऋण से अर्जित आस्तियों का दृष्टिबंधक

कोई संपार्श्विक नहीं


बीमा / गारंटी

सीजीटीएमएसई कवरेज के अंतर्गत मुद्रा ऋण कवर किए जाते हैं


समय-पूर्व खाताबंदी (प्री क्‍लोजर) प्रभार

शून्‍य /

Add this website to home screen

Are you Bank of Baroda Customer?

Yes No

Request Call Back

PM-Surya Ghar Yojana -Standalone

X
हम अपनी वेबसाइट पर आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ (और इसी प्रकार के उपकरण) का उपयोग करते हैं। हमारी कुकी नीति, गोपनीयता नीति और नियम एवं शर्तों के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया यहां क्लिक करें। इस वेबसाइट को ब्राउज़ करना जारी रखते हुए, आप कुकीज़ के उपयोग हेतु सहमति देते हैं और गोपनीयता नीति एवं नियम और शर्तों से सहमत होते हैं।