बैंक ऑफ बड़ौदा डेबिट कार्ड की सीमा को इनेबल/ डिसेबल अथवा निर्धारित करने के लिए निम्नलिखित आसान चैनल वार स्टेप्स का पालन करें.
1. बॉब वर्ल्ड
चैनल को इनेबल /डिसेबल करने और सीमा सेट करने के लिए स्टेप्स:
- बॉब वर्ल्ड ऐप में लॉगिन करें.
- "कार्ड" खंड पर जाएं.
- ग्राहक आईडी से संबद्ध सभी डेबिट कार्ड (डेबिट कार्ड में ओपन स्टेटस) प्रदर्शित किए जाएंगे.
- उस डेबिट कार्ड का चयन करें जिसके लिए चैनल इनेबल करना या सीमा निर्धारित करना आवश्यक है.
- "मैनेज" विकल्प पर जाएं.
- आवश्यकतानुसार चैनल को मैनेज करें / इसकी सीमा सेट करें.
- "जारी रखें" पर क्लिक करें.
- लेनदेन पिन दर्ज करें.
- सफल होने संबंधी पुष्टि का पॉप अप स्क्रीन प्रदर्शित होगा.
2. आईवीआर में कॉल करके – 1800 5000 / 1800 5700
चैनल को सक्षम /अ-सक्षम करने के चरण
- कृपया टोल फ्री नंबर. 1800 5000 / 1800 5700 पर कॉल करके एवं निर्देशों का अनुपालित करते हुए वांछित चैनल को इनेबल करें ।
नोट : अंतर्राष्ट्रीय उपयोग की सुविधा केवल उन्हीं डेबिट कार्ड वेरिएंट्स के लिए उपलब्ध है जिनमें संबंधित कार्ड वेरिएंट में अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्षमता मौजूद हो।
3. बॉब वर्ल्ड इंटरनेट (इंटरनेट बैंकिंग) :
चैनल इनेबल / डिसेबल करने के लिए स्टेप्स :
- बॉब वर्ल्ड इंटरनेट पर लॉगिन करें.
- "सेवाएं " टैब पर जाएँ
- "कार्ड सेवाएं" टैब पर क्लिक करें
- "दैनिक डेबिट कार्ड एटीएम और पीओएस / ई कॉम सीमाएं सेट करें" पर क्लिक करें.
- ग्राहक आईडी का चयन करें और "जारी रखें" पर क्लिक करें.
- उस डेबिट कार्ड का चयन करें जिसके लिए चैनल एनेबल या सीमा निर्धारित करना आवश्यक है और "जारी रखें" पर क्लिक करें.
- आवश्यकता के अनुसार मेनेज चैनल / सीमा सेट करें
- "जारी रखें" पर क्लिक करें.
- लेन-देन पासवर्ड दर्ज करें और "सबमिट " पर क्लिक करें.
- सफल होने संबंधी पुष्टिकरण संदेश प्रदर्शित होगा.
नोट: अंतर्राष्ट्रीय उपयोग सुविधा का उपयोग केवल डेबिट कार्ड वेरिएंट के लिए किया जा सकता है जिनके पास संबंधित कार्ड वेरिएंट में अंतर्राष्ट्रीय कार्यात्मकता उपलब्ध है.
4. भारत में बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम मशीन :
चैनल एनेबल / डिसेबल करने के लिए चरण :
- बॉब एटीएम पर जाएं.
- डेबिट कार्ड डालें और डेबिट कार्ड मेनेज करें का चयन करें.
- मेनेज चैनल का चयन करें.
- एटीएम / पीओएस / ईकॉम / कॉन्टैक्टलेस का चयन करें.
- संबंधित कार्ड के लिए चैनल यूजेस को अपडेट करने के लिए उचित बटन दबाएं.
- सफल/असफल रहने संबंधी उचित संदेश प्रदर्शित होगा.
नोट : अंतर्राष्ट्रीय उपयोग सुविधा का उपयोग केवल वैसे डेबिट कार्ड वेरिएंट के लिए किया जा सकता है जिनमें अंतर्राष्ट्रीय / संपर्क विहीन कार्यात्मकता उपलब्ध है.
सीमा सेट करने के लिए स्टेप्स :
- बॉब एटीएम पर जाएं
- डेबिट कार्ड डालें और मेनेज डेबिट कार्ड का चयन करें.
- कार्ड सीमा सेट करें का चयन करें.
- आवश्यकता के अनुसार एटीएम या पीओएस / ईकॉम सीमा का चयन करें.
- संबंधित कार्ड वेरिएंट की अधिकतम सीमा के साथ वांछित एटीएम या पीओएस / ईकॉम सीमा दर्ज करें.
- सफल/असफल रहने संबंधी उचित संदेश प्रदर्शित होगा.
महत्वपूर्ण लिंक