विश्वसनीय सहायक कंपनियों के माध्यम से विशेष समाधान


पारंपरिक बैंकिंग से परे मूल्य का विस्तार

  • Search
  • Filter
    द्वारा फिल्टर करें
    के लिए उपयुक्त
    • सभी
    • रक्षा
    • किसानों
    • मिलेनियल्स
    • पेशेवर
    • रेडियंस
    • सैलरी खाता
    • वरिष्ठ नागरिक
    • महिला
    • अन्य
    • एचएनआई
  • Compare

द्वारा फिल्टर करें

के लिए उपयुक्त
  • सभी
  • रक्षा
  • किसानों
  • मिलेनियल्स
  • पेशेवर
  • रेडियंस
  • सैलरी खाता
  • वरिष्ठ नागरिक
  • महिला
  • अन्य
  • एचएनआई
Reset

अनुषंगियां

  • बॉबकार्ड

    • 1994 में स्थापित, भारत के क्रेडिट कार्ड उद्योग में बॉबकार्ड एक अग्रणी शक्ति के रूप में है। ब्रांड के "क्रेडिट रि-इमेजिन्ड" वादे के साथ, हम अपने जीवनशैली, अपने पैशन एवं गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए लेनदेन से परे होकर आगे बढ रहे है। हमारे कार्ड्स के विविध पोर्टफोलियो जिनमें ईटर्ना, टियारा, प्रीमियर, ईज़ी, स्नैपडील, एचपीसीएल, एम्पॉवर, योद्धा, आईसीएआई एक्सक्लूसिव और अन्य शामिल हैं, विविध जीवन शैली और वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया हैं। दैनिक बचत से लेकर प्रीमियम विशेषाधिकारों तक, बॉबकार्ड भारत, मुख्य क्रेडिट के अनुभव को ओर अधिक फायदेमंद, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • बॉब कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (बॉबकैप्स)

    • बॉब कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (बॉबकैप्स), बैंक ऑफ बड़ौदा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो मर्चेंट बैंकिंग, निवेश बैंकिंग और व्यापक ब्रोकिंग सोल्यूशन प्रदान करने वाली एक अग्रणी वित्तीय सेवा प्रदान करने वाली कंपनी है। हम नवोन्मेषी विचारों, गहन बाजार अंतर्दृष्टि और निर्बाध निष्पादन के साथ विविध ग्राहकों की आवश्यकता को पूरा करते हैं, जिससे आप अपने पूरे आत्मविश्वास के साथ, अपने वित्तीय और नीतिपरक उद्देश्यों को प्राप्त कर सकते है।
  • Baroda Sun Technology Logo

    बड़ौदासन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड

    • बड़ौदासन टेक्नोलोजी लिमिटेड (बीटीएल) एक सार्वजनिक क्षेत्र की प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी है, जिसे 5 जुलाई, 2017 को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत शामिल किया गया था। इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। बीटीएसएल हॉर्निमन सर्कल, फोर्ट, मुंबई 400 023 में स्थित अपने नए परिसर से कार्यरत है और साथ ही अपने मूल संगठन की आईटी जरूरतों को भी पूरा कर रहा हैं।
  • नैनीताल बैंक लिमिटेड

    • नैनीताल बैंक लिमिटेड की स्थापना वर्ष 1922 में लोगों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से की गई थी। वर्ष 1973 में, भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ बड़ौदा, एक प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंक को नैनीताल बैंक लिमिटेड के मामलों की देखरेख करने का निर्देश दिया था ।
    • वर्तमान में, बैंक पांच राज्यों अर्थात उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में 176 शाखाएं संचालित हैं। बैंक की सभी शाखाएं सीबीएस प्लेटफॉर्म पर काम कर रही हैं। बैंक अपने ग्राहकों को आरटीजीएस, एनईएफटी, एसएमएस अलर्ट, रूपे एटीएम सह डेबिट कार्ड, नैनीनेट इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सुविधाएं भी प्रदान कर रहा है।
  • Baroda BNP Paribas Mutual Fund logo

    बड़ौदा बीएनपी परिबास एसेट मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

    • बड़ौदा बीएनपी परिबास म्यूचुअल फंड इक्विटी, हाइब्रिड, डेब्ट एवं विदेशी फंड-ऑफ-फंड जैसी श्रेणियों में निवेश समाधान प्रदान करता है। यह उच्च गुणवत्ता वाले निवेश का समाधान प्रदान करने के लिए भारतीय बाजार के बारे में बीएनपी पारिबास एसेट मैनेजमेंट की वैश्विक विशेषज्ञता के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा के व्यापक राष्ट्रव्यापी नेटवर्क और बाजार संबंधी गहरे ज्ञान का लाभ उठाता है। अपने देशव्यापी मजबूत उपस्थिति के साथ, फंड हाउस सक्रिय और निष्क्रिय रूप से प्रबंधित रणनीतियों का प्रबंधन करता है, जो निवेशकों के लिए स्थायी मूल्य प्रदान करके सकारात्मक प्रभाव पैदा करना चाहता है। फंड हाउस का प्रबंधन बड़ौदा बीएनपी पारिबास एसेट मैनेजमेंट एशिया के बीच एक सामरिक साझेदारी है। यह बीएनपी परिबास्स समूह का एक हिस्सा है।
  • Baroda Global Shared Services Limited

    बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड

    • 2017 में स्थापित, बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड (बीजीएसएसएल), खुदरा बिक्री, केंद्रीकृत संचालन, संग्रह, सरकारी व्यवसाय, अंतर्राष्ट्रीय संचालन संपर्क केंद्र सहित सेवाओं का एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करके बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैक-ऑफिस के संचालन को सुव्यवस्थित करके, बीजीएसएस न केवल परिचालन दक्षता को बढ़ाता है बल्कि लागत को भी कम करता है, पैमाने की अर्थव्यवस्था में सुधार करता है और बेहतर व्यावसायिक परिणाम लाता है। इसका एकीकृत दृष्टिकोण बैंक ऑफ बड़ौदा को विभिन्न व्यावसायिक सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन और लाभप्रदता प्राप्त करते हुए मुख्य बैंकिंग कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने में सहायता प्रदान करता है
  • इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड

    • नवंबर 2009 में स्थापित, इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (इंडियाफर्स्ट लाइफ) 90% से अधिक भारत के विभिन्न पिन कोड में अपने उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रमोटेड और मुंबई स्थित मुख्यालय वाली, यह कंपनी आसानी-से-समझने वाली और उचित मूल्य वाली सावधि, चाइल्ड, सेवानिवृत्ति और बचत योजनाएं प्रदान करता है। इंडियाफर्स्ट लाइफ जिम्मेदारियों का बोझ कम करने और हमारे ग्राहकों को उनके जीवन की यात्रा में सहज महसूस करने में सहायता करने का प्रयास करता है।
Compare Products
Select Another card to compare

Select Another card to compare

Select Another card to compare

Select Another card to compare

Select Another card to compare

Select Another card to compare

Choose cards to compare
Filters
Reset

Please select

Select Services

Add this website to home screen

Are you Bank of Baroda Customer?

Yes No

Request Call Back

PM-Surya Ghar Yojana -Standalone

X
हम अपनी वेबसाइट पर आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ (और इसी प्रकार के उपकरण) का उपयोग करते हैं। हमारी कुकी नीति, गोपनीयता नीति और नियम एवं शर्तों के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया यहां क्लिक करें। इस वेबसाइट को ब्राउज़ करना जारी रखते हुए, आप कुकीज़ के उपयोग हेतु सहमति देते हैं और गोपनीयता नीति एवं नियम और शर्तों से सहमत होते हैं।