banner-image

भीम बड़ौदा पे यूपीआई गोपनीयता नीति

सारांश

"भीम बड़ौदा पे यूपीआई" बैंक ऑफ बड़ौदा का एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस ऐप है. इस ऐप को डाउनलोड करके आप इस ऐप द्वारा दी गई गोपनीयता नीति के नियमों और शर्तों से सहमत होते हैं. यदि आप इन नियमों और शर्तों से सहमत नहीं हैं तो हम आपको ऑन-बोर्ड नहीं कर पाएंगे. भीम बड़ौदा पे के उपयोग मात्र से आप गोपनीयता नीति के अनुसार अपनी व्यक्तिगत जानकारी को हमारे द्वारा उपयोग और प्रकटीकरण किए जाने के लिए स्पष्ट रूप से सहमति प्रदान करते हैं. इस गोपनीयता नीति को नियमों और शर्तों के अधीन शामिल किया गया है.


व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी तथा अन्य सूचनाओं का संग्रहण

जब आप हमारे ऐप का उपयोग करते हैं, तो हम समय-समय पर आपके द्वारा उपलब्ध करायी व्यक्तिगत जानकारी को एकत्रित और संग्रहित करते हैं. हम ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए करते हैं कि आपको सुरक्षित, कुशल, सरल एवं बाधारहित सेवा प्रदान की जा सके. यह हमें आपकी आवश्यकताओं को समझने एवं उन सेवाओं तथा सुविधाओं को प्रदान करने की भी अनुमति देता है जो आपके लिए उपयुक्त हैं. हम अपने ऐप को आपके अनुकूल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करते है ताकि आपका कार्य सुरक्षित एवं सहजता पूर्वक हो सके. इसके लिए व्यक्तिगत सूचनाओं का संग्रहण आवश्यक होता है ताकि इससे संबंधित उद्देश्यों को पूरा किया जा सके.

कृपया ध्यान दें कि ऐप का उपयोग करने के लिए आपको अपना पंजीकरण करना अनिवार्य है. एक बार अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करने के पश्चात आप हमारे लिए अज्ञात नहीं रह जाते है. हम विधि द्वारा अनुमत सीमा तक अपने ऐप पर आपके लेनदेन के आधार पर स्वचालित रूप से ट्रैक कर सकते हैं.

आपके द्वारा इस ऐप पर लेनदेन के विकल्प का चयन करने पर हम आपके लेनदेन के स्वरूप की जानकारी एकत्रित करते हैं. साथ ही हम इसके अतिरिक्त अन्य जानकारी भी एकत्रित करते हैं जैसे कि बिलिंग का पता, लेनदेन करने वाले भुगतानकर्ता अथवा प्राप्तकर्ता का विवरण, स्थान आदि जिसका उपयोग ऐप के प्रयोग के दौरान आपके बेहतर अनुभव के लिए किया जा सकता है.

यदि आप हमारे मैसेज बोर्ड (जब भी और जहां भी उपलब्ध हो) और / या चैट रूम या किसी अन्य मैसेज एरिया पर मैसेज के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करने अथवा प्रतिक्रिया देने का विकल्‍प चुनते हैं, तो हम आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली जानकारी एकत्रित करेंगे. हम इस लेनदेन के संदर्भ में विवादों को सुलझाने के लिए इस जानकारी को आवश्यक रूप से अपने पास रखते हैं और अन्यथा, जहां आवश्यक हो, ग्राहक सहायता उपलब्ध कराते हैं और विधि द्वारा अनुमत समस्याओं का निवारण भी करते हैं. जब आप वर्चुअल भुगतान एड्रेस और / या किसी अन्य विशिष्ट पंजीकरण पहचान के संदर्भ में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के लिए पंजीकरण करते हैं तो हम आपके व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य जानकारी (ईमेल एड्रेस, नाम, फोन नंबर, आधार नंबर आदि) एकत्रित करते हैं हमारे ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा.


जनसांख्यिकीय / प्रोफ़ाइल डाटा / आपकी जानकारी का उपयोग

हम आपके द्वारा अनुरोध की गई सेवाएँ प्रदान करने के लिए व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करते हैं. हम विवादों को सुलझाने, समस्याओं का निवारण; धनराशि भेजने व इसे प्राप्त करने के लिए इस व्यक्तिगत सूचना का उपयोग करते हैं.; हमारे उत्पादों व सेवाओं में उपभोक्ता की रुचि को जानने तथा आपको किसी भी ऑनलाइन व ऑफलाइन ऑफ़र, उत्पादों, सेवाओं और अपडेट्स से अवगत कराने हेतु इस जानकारी का उपयोग कर सकते हैं जिसे हमारे ग्राहकों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है. हम आपके अनुभव को कस्‍टमाइज करने के लिए तथा त्रुटि, धोखाधड़ी व अन्य आपराधिक गतिविधि से आपकी रक्षा करने के लिए इस जानकारी का उपयोग करते हैं, इस ऐप के उपयोग में हमारे नियमों और शर्तों को लागू करना एक अभिन्न अंग हैं; और इस बारे में संग्रहण के समय आपको अन्यथा वर्णित/सूचित किया गया है.

हम अपने सर्वर से किसी समस्या का समाधान करने तथा अपने ऐप को प्रबंधित करने में सहायता हेतु आपके आईपी एड्रेस की पहचान तथा उपयोग करते हैं. यह आईपी एड्रेस आपकी पहचान और व्यापक जनसांख्यिकीय जानकारी ए‍कत्रित करने में सहायता हेतु भी उपयोग किया जाता है.


व्यक्तिगत जानकारी साझा करना

हम व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा कर सकते हैं यदि विधि द्वारा या सद्भावना विश्वास में ऐसा करना आवश्यक हो इस प्रकार का प्रकटीकरण सम्‍मन, विधिक आदेशों या अन्य विधिक प्रक्रियाओं का जवाब देने के लिए यथोचित रूप से आवश्यक होता है. विधिक प्रवर्तन कार्यालयों के अनुरोध पर, तृतीय पक्ष का अधिकार रखने वाले अन्य व्‍यक्तियों के लिए ऐसा प्रकटीकरण उचित है, इस व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा कर सकते हैं.

  1. हमारी शर्तें या गोपनीयता नीति लागू करें
  2. वैसे दावों का जवाब दें जो किसी विज्ञापन, पोस्टिंग या अन्य सामग्री किसी तृतीय पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करती है.
  3. हमारे उपयोगकर्ताओं या आम जनता के अधिकारों, संपत्ति या व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए.

हम (या हमारी आस्ति) किसी व्यावसायिक इकाई के साथ विलय करने की योजना बनाते है, या उस व्यावसायिक इकाई द्वारा इसका अधिग्रहण किया जाता है, या कारोबार के पुनर्विन्यास, समामेलन, पुनर्गठन की योजना बनाते हैं तो हम आपकी कुछ या सभी व्यक्तिगत जानकारी किसी अन्य व्यावसायिक इकाई के साथ साझा करेंगे. यदि इस लेन-देन से अन्य व्यावसायिक इकाई (या नई संयुक्त इकाई) को आपकी व्यक्तिगत जानकारी के संबंध में इस गोपनीयता नीति का अनुपालन करना आवश्यक हो.


डाटा प्रोसेसिंग का माध्‍यम

बैंक द्वारा अपने स्तर पर आंकड़ों को नियंत्रित व संसाधित किया जाता है. यह इन हाउस डाटा सेंटर उपयोगकर्ताओं के डाटा को समुचित रूप से संसाधित करता है और इस डाटा के अनधिकृत एक्‍सेस, प्रकटीकरण, संशोधन या अनधिकृत रूप से डाटा को नष्ट करने से रोकने हेतु समुचित सुरक्षा उपाय करता है. डाटा प्रोसेसिंग कंप्यूटर तथा /अथवा आईटी सक्षम उपकरणों (टूल्स) का उपयोग करके किया जाता है जिसमें संगठनात्मक प्रक्रिया व माध्‍यमों का इसमें दर्शाए उद्देश्यों के लिए सख्ती से अनुपालन किया जाता है. डाटा सेंटर के अलावा, कुछ मामलों में, यह डाटा बैंक के अधिकारियों के एक्सेस योग्य भी हो सकता है व आवश्यक होने पर विभिन्न सेवाओं प्रशासन, विक्रय, मार्केटिंग विधिक व सिस्टम एडमिनिसस्ट्रेटर के परिचालन में सहायक है जो कि कारोबार स्वामी द्वारा डाटा प्रोसेसर के अनुरूप होता है.


डाटा प्रोसेसिंग का स्थान

डाटा को बैंक के डाटा सेंटर और किसी अन्य स्थानों पर संसाधित किया जाता है जहां प्रोसेसिंग में शामिल पार्टियां रहती हैं.


अवधारण अवधि

डाटा को यूपीआई सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक समय और विधि द्वारा अनुमत अवधि के लिए रखा जाता है.


विधिक कार्रवाई

उपयोगकर्ता के व्यक्तिगत डाटा का उपयोग बैंक द्वारा विधिक प्रयोजन के लिए, अदालत में या इस ऐप या संबंधित सेवाओं के अनुचित उपयोग से उत्पन्न होने वाली संभावित विधिक कार्रवाई में किया जा सकता है. उपयोगकर्ता इस तथ्य से अवगत है कि डाटा नियंत्रक को सार्वजनिक प्राधिकारियों के अनुरोध पर व्यक्तिगत डाटा को प्रकाशित करना आवश्यक हो सकता है.


सिस्टम लॉग और रखरखाव

परिचालन और रखरखाव के उद्देशय से यह ऐप व अन्‍य कोई तृतीय पक्ष सेवाएँ उन फ़ाइलों को एकत्रित कर सकती हैं जो इसके साथ हुए इंटरैक्शन को रिकॉर्ड करती हैं (सिस्टम लॉग्स). इस नीति में निहित जानकारी: व्यक्तिगत डाटा के संग्रहण या प्रोसेसिंग से संबंधित अधिक जानकारी कभी भी मांगी जा सकती है.


उपयोगकर्ताओं के अधिकार

उपयोगकर्ताओं को सदैव किसी भी समय यह जानने का अधिकार है कि क्या उनका व्यक्तिगत डाटा संग्रहित किया गया है और वह अपनी सामग्री और स्रोत की जानकारी के लिए कह सकते हैं, इसकी सटीकता को सत्यापित कर सकते हैं या उन्हें पूरक, रद्द, अपडेट या संशोधित करने के लिए कह सकते हैं, या इसे बेनामी प्रारूप में परिवर्तन करने के लिए या विधि के उल्लंघन के रुप में रखे गए किसी भी डाटा को ब्लॉक करने के लिए भी कह सकते हैं, साथ ही किसी भी और सभी वैध कारणों से इसका विरोध करने के लिए कह सकते हैं. उपर्युक्‍त उल्लिखित संपर्क जानकारी पर अनुरोध बैंक को भेजा जाना चाहिए. यह ऐप "ट्रैक न करें" संबंधी अनुरोधों का समर्थन नहीं करता है. यह निर्धारित करने के लिए कि क्या यह उपयोग की जाने वाली किसी भी तृतीय पक्ष सेवा "ट्रैक न करें" अनुरोधों का पालन करती है, कृपया उनकी गोपनीयता नीति को पढ़ें.


इस गोपनीयता नीति में परिवर्तन

बैंक इस पेज पर अपने उपयोगकर्ताओं को नोटिस देकर किसी भी समय इस गोपनीयता नीति में परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है. आपसे निम्‍नलिखित सूचीबद्ध अंतिम संशोधन की तारीख का उल्लेख करते हुए इस पेज की अक्सर जांच करने की सिफारिश की जाती है. यदि कोई उपयोगकर्ता नीति में किसी भी परिवर्तन पर आपत्ति दर्ज करता है, तो उपयोगकर्ता को इस ऐप का उपयोग बंद करना होगा और वह बैंक से व्यक्तिगत डाटा को मिटाने का अनुरोध कर सकता है. जब तक अन्यथा नहीं कहा जाता है, तब तक वर्तमान गोपनीयता नीति उपयोगकर्ताओं के बारे में बैंक के सभी व्यक्तिगत डाटा पर लागू होती है.


सुरक्षा संबंधी सावधानियां

हमारे ऐप में अपने नियंत्रण में सूचनाओं जानकारी की हानि, दुरुपयोग और परिवर्तन की सुरक्षा के लिए सख्‍त सुरक्षा उपाय किए गए हैं तथा हम इस संबंध में उद्योग में प्रयोग की जाने वाली सर्वोत्तम प्रकियाओं का अनुपालन करते हैं. जब भी आप अपनी खाता संबंधी सूचनाओं में संशोधन करते हैं या एक्सेस करते हैं, तो इसे सुरक्षित चैनलों के माध्यम से करें. एक बार आपकी सूचना हमारे पास आने पर हम सख्त सुरक्षा दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हैं ताकि अनधिकृत एक्‍सेस से इसे बचाया जा सके.


आपकी सहमति

ऐप का उपयोग करके और / या अपनी जानकारी प्रदान करके, आप इस गोपनीयता नीति के अनुसार ऐप पर आपके द्वारा प्रकट की जाने वाली जानकारी के संग्रहण व उपयोग के लिए सहमति प्रदान करते हैं, जिसमें इस गोपनीयता नीति के अनुसार आपकी जानकारी साझा करने के लिए आपकी सहमति भी शामिल है, लेकिन यह आपकी सहमति तक ही सीमित है.


आगे के प्रश्न

कृपया इस नीति के संबंध में किसी भी प्रश्न के बारे में हमसे upi.digital@bankofbaroda.co.in पर संपर्क करें.


परिभाषाएँ और विधिक संदर्भ

वैयक्तिक डाटा (या डाटा) : कोई भी व्यक्ति, विधिक व्यक्ति, कोई संस्था या किसी संघ के बारे में कोई भी जानकारी, जिसे व्यक्तिगत पहचान संख्या सहित किसी अन्य जानकारी के संदर्भ में अप्रत्यक्ष रूप से पहचाना जा सकता है अथवा प्राप्‍त किया जा सकता है.

उपयोग डाटा : इस ऐप से स्वचालित रूप से एकत्रित की गई जानकारी (या इस ऐप में नियोजित तृतीय पक्ष सेवाएं), जिसमें निम्न मद शामिल हो सकते है: इस ऐप का उपयोग करने वाले उपयोगकर्ताओं का मोबाइल नंबर और सिम सीरियल नंबर, सर्वर पर अनुरोध सबमिट करने के लिए उपयोग की जाने वाली विधि, प्रतिक्रिया में प्राप्त फ़ाइल की साइज, सर्वर के जवाब (सफल परिणाम, त्रुटि, आदि) की स्थिति को दर्शाने वाला संख्यात्मक कोड, ब्राउज़र तथा उपयोगकर्ता द्वारा उपयोग किए जाने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम की विशेषताएं, विभिन्न समय विवरण प्रति विज़िट (उदाहरण के लिए, ऐप में प्रत्येक पेज पर बिताया गया समय) एवं विज़िट किए गए पेजों के अनुक्रम के विशेष संदर्भ के साथ एप्लिकेशन में फॉलो किए गए पाथ संबंधी विवरण व डिवाइस ऑपरेटिंग सिस्टम और / या उपयोगकर्ता के आईटी परिस्थिति संबंधी अन्य पैरामीटर

उपयोगकर्ता: इस ऐप का उपयोग करने वाले व्यक्ति (पंजीकृत ग्राहक), को बैंक के रिकार्ड के साथ मेल खाना चाहिए अथवा प्राधिकृत होना चाहिए, जो कि संदर्भ किए गए व्यक्तिगत डाटा के अधीन है.

डाटा विषय : विधिक या वास्‍तविक व्यक्ति जिसे व्यक्तिगत डाटा प्रोसेसर (या डाटा सुपरवाइजर) को संदर्भित किया जाता है, वास्‍तविक व्‍यक्ति, विधिक व्यक्ति, लोक प्रशासन या कोई अन्य निकाय, संघ या संगठन जो बैंक द्वारा इस गोपनीयता नीति के अनुपालन में व्यक्तिगत डाटा को संसाधित करने के लिए प्राधिकृत है.

बैंक (या स्‍वामी) : यह ऐप बैंक ऑफ बड़ौदा का है.

ऐप : हार्डवेयर या सॉफ़्टवेयर टूल जिसके द्वारा उपयोगकर्ता का व्यक्तिगत डाटा एकत्रित किया जाता है.

कुकी : उपयोगकर्ता के डिवाइस में संग्रहित डाटा का छोटा भाग.

Add this website to home screen

Are you Bank of Baroda Customer?

Yes No

Request Call Back

PM-Surya Ghar Yojana -Standalone

X
हम अपनी वेबसाइट पर आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ (और इसी प्रकार के उपकरण) का उपयोग करते हैं। हमारी कुकी नीति, गोपनीयता नीति और नियम एवं शर्तों के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया यहां क्लिक करें। इस वेबसाइट को ब्राउज़ करना जारी रखते हुए, आप कुकीज़ के उपयोग हेतु सहमति देते हैं और गोपनीयता नीति एवं नियम और शर्तों से सहमत होते हैं।