बैंक ऑफ बड़ौदा, राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह - अक्टूबर, 2025 मना रहा हैं।

आज, हमारे रोज़मर्रा का जीवन डिजिटल तकनीक के इर्द-गिर्द घूम रहा है एवं उस पर ही निर्भर हो गया है। लोग अपने दिन की शुरुआत ऑनलाइन समाचार पत्र के साथ कर रहे हैं, मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से बुक किए गए कैब की द्वारा अपने कार्यस्थल पर जा रहे हैं, ऑनलाइन भोजन ऑर्डर कर रहे हैं, घर से दूर रहते हुए इंटरनेट के माध्यम से स्मार्ट घरेलू उपकरणों को नियंत्रित कर रहे हैं, इंटरनेट पर विचारों और प्रश्नों की खोज कर रहे हैं, एवं सोशल मीडिया पर अपने स्थान के साथ एक पोस्ट देने के पश्चात डे इंड कर रहे हैं। इस तरह, हम सभी लगातार अपने व्यक्तिगत डेटा, जैसे स्थान, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पसंद, विचार और यहां तक कि वित्तीय डेटा को ऑनलाइन के माध्यम से साझा कर रहे हैं, जो कि हम पर होने वाले साइबर हमलों को आमंत्रित करते है।

साइबर हमले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, जबकि कॉर्पोरेट नेटवर्क अधिक जटिल हो रहे हैं। प्रत्येक दिन हमारे सिस्टम और डेटा की सुरक्षा के लिए नई चुनौतियां आ रहीं है, जो साइबर सुरक्षा के लिए एक बहुआयामी दृष्टिकोण की मांग करता है। उभरते खतरों के बारे में सतर्कता और जागरूकता सभी के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा, इस पूरे वर्ष इससे बचने के लिए चल रही साइबर धोखाधड़ी और सुरक्षित प्रथाओं के बारे में ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न साइबर जागरूकता पहल, अभियान और गतिविधियां आयोजित कर रहा है। इस माह, बैंक, अपने मूल्यवान ग्राहकों और हितधारकों के साथ अपनी बैंकिंग परिधि में और उसके आसपास एक से अधिक मजबूत और सुरक्षित साइबर जागरूकता ढांचे के लिए जुड़ रहे हैं।

सतर्क रहें ! जागरूक रहें!

दुनिया को सुरक्षित करें ! ऑनलाइन सुरक्षित रहें !

Add this website to home screen

Are you Bank of Baroda Customer?

Yes No

Request Call Back

PM-Surya Ghar Yojana -Standalone

X
हम अपनी वेबसाइट पर आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ (और इसी प्रकार के उपकरण) का उपयोग करते हैं। हमारी कुकी नीति, गोपनीयता नीति और नियम एवं शर्तों के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया यहां क्लिक करें। इस वेबसाइट को ब्राउज़ करना जारी रखते हुए, आप कुकीज़ के उपयोग हेतु सहमति देते हैं और गोपनीयता नीति एवं नियम और शर्तों से सहमत होते हैं।