बड़ौदा किसान दिवस
यह 'बड़ौदा किसान पखवाड़ा' का 8 वां संस्करण है- एक समर्पित पखवाड़े तक चलने वाला वार्षिक कार्यक्रम, जिसका उद्देश्य देश के किसानों और ग्रामीण समुदायों को जोड़ना है। बड़ौदा किसान पखवाड़ा 2025 का मुख्य उद्देश्य भारतीय किसानों को सशक्त बनाने के लिए बैंकिंग और कृषि में प्रौद्योगिकी का उपयोग करना है। इस वर्ष, कृषि व्यवस्था में अधिक से अधिक हितधारकों को जोड़ने के उद्देश्य से पूरे भारत में 3 नवंबर, 2025 से बड़ौदा किसान पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर, बैंक किसानों के लिए विभिन्न डिजिटल पहलों जैसे डिजिटल बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड और डिजिटल गोल्ड लोन और विभिन्न कृषि ऋण उत्पादों, जैसे कृषि मशीनरी, एसएचजी/जेएलजी, बड़ौदा किसान प्राइड, गोल्ड लोन, निवेश ऋण गतिविधियां, एफपीओ, खाद्य और कृषि प्रसंस्करण इकाई, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और आत्मनिर्भर भारत योजनाओं को प्रोत्साहित करेगा ।
बड़ौदा किसान पखवाड़ा का उद्देश्य बैंक को भारतीय कृषक समुदाय के साथ अपने संबंध को प्रगाढ़ करना, बैंक के विभिन्न कृषि पेशकशों और पहलों के बारे में जागरूकता पैदा करना और कृषि क्षेत्र के लिए भारत सरकार की योजनाओं को बढ़ावा देना है।
पखवाड़े के दौरान, बैंक ने देश भर में प्रभावशाली गतिविधियों की योजना बनाई है। इनमें किसान बैठकें, चौपाल, किसान मेले और स्वास्थ्य शिविर जैसे आउटरीच कार्यक्रम शामिल हैं।'बड़ौदा किसान रथ' बैंक के कृषि ऋण उत्पादों और सेवाओं के साथ-साथ सरकार की पहलों, जैसे आत्मनिर्भर भारत के तहत ऋण योजनाओं, सूक्ष्म बीमा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि के बारे में जागरूकता बढ़ाने और जानकारी साझा करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से निकलेगा। बैंक कृषि क्षेत्र में योगदान के लिए प्रगतिशील किसानों/उद्यमियों/ग्राहकों को भी सम्मानित करेगा।
कृषि ऋण के लिए आवेदन करने हेतु विभिन्न लिंक नीचे दिए गए हैं:
- डू इट योरसेल्फ मोड में डिजिटल बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने और 3.00 लाख रुपये तक के क्रेडिट का लाभ उठाने के लिए, ग्राहक https://dil2.bankofbaroda.co.in/kl पर जा सकते हैं।
- डिजिटल गोल्ड लोन के लिए आवेदन करने के लिए ग्राहक https://dil2.bankofbaroda.co.in/gl/gl/home#! पर जा सकते हैं।
- बैंक ऑफ बड़ौदा से कृषि ऋण के लिए आवेदन करने के लिए ग्राहक https://bit.ly/AGRILoans. पर जा सकते हैं।


