यह लिंक म्यूचुअल फंड यूनिट को एसओए/भौतिक स्वरूप से डीमैट स्वरूप में परिवर्तित करने में सहायक है। यूनिट ग्राहक के पैन से लिंक्ड डीपी खाते में डीमैट रूप में जमा की जाएंगी।

शाखाओं में कार्यरत क्षेत्रीय अधिकारियों को यह लिंक उपलब्ध कराए जाने पर, हमारे अधिकारी एमएफ़ यूनिट का डीमैट स्वरूप में रूपांतरण शून्य शुल्क पर कर सकेंगे।

भौतिक स्वरूप से डीमैट स्वरूप में म्यूचुअल फंड रूपांतरण की विशेषताएं निम्नानुसार है:

सिंगल प्लेटफॉर्म होल्डिंग
  • म्यूचुअल फंड को इक्विटी, बॉन्ड, ETF एवं अन्य प्रतिभूतियों के साथ एक ही डीमैट खाते में रखा जा सकता है।
  • निवेशकों को समेकित पोर्टफोलियों विवरण प्राप्त होता है।
अधिक सुरक्षित एवं संरक्षित होल्डिंग
  • भौतिक स्टेटमेंट से जुड़े जोखिम समाप्त होते है।
  • होल्डिंग्स डिपोजिटरी के पास इलेक्ट्रानिक रूप से सुरक्षित रहती है
आसान पोर्टफोलियो ट्रैकिंग
  • निवेशक डीमैट स्टेटमेंट, मोबाईल ऐप एवं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सभी निवेशों की निगरानी कर सकते है।
सरलीकृत नामांकन एवं ट्रांस मिशन
  • ट्रांस मिशन प्रक्रिया अधिक सरल एवं सुव्यवस्थित हो जाती है।
  • सामान्य नामांकन विवरण डीमैट खाता स्तर पर ही रखे जा सकते हैं।
कागजी कार्रवाई में कमी
  • विभिन्न एएमसी/आरटीए से प्राप्त भौतिक स्टेटमेंट रखने की आवश्यकता नहीं।
  • डिजिटल रिकॉर्ड से सुविधा एवं एक्सेस में वृद्धि होती है।
आसान प्लेज/लियन मार्किंग
  • डीमैट रूप में रखे गए म्यूचुअल फंड यूनिट को लागू नियमों के अधीन ऋण एवं मार्जिन हेतु अधिक कुशलता से प्लेज किया जा सकता है,
निर्बाध फ्यूचर एसआईपी निवेश
  • एक बार होल्डिंग्स डीमैट रूप में आने पर , भविष्य के एसआइपी क्रय सीधे उसी डीमैट खाते में मैप किए जा सकते हैं

Add this website to home screen

Are you Bank of Baroda Customer?

Yes No

Request Call Back

PM-Surya Ghar Yojana -Standalone

X
हम अपनी वेबसाइट पर आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ (और इसी प्रकार के उपकरण) का उपयोग करते हैं। हमारी कुकी नीति, गोपनीयता नीति और नियम एवं शर्तों के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया यहां क्लिक करें। इस वेबसाइट को ब्राउज़ करना जारी रखते हुए, आप कुकीज़ के उपयोग हेतु सहमति देते हैं और गोपनीयता नीति एवं नियम और शर्तों से सहमत होते हैं।