हमारे सुरक्षा उपायों के साथ सुरक्षित बैंकिंग करें.
Experience Banking on the go.
-
Secure Payment System
-
Available on Google Play Store
-
Easy Aadhar authentication
सुरक्षित बैंकिंग
-
सुरक्षित बैंकिंग टिप्स
-
इंटरनेट बैंकिंग सुरक्षा
-
मोबाइल बैंकिंग सुरक्षात्म क उपाय
-
ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहें
सुरक्षित बैंकिंग : सुरक्षित बैंकिंग टिप्स
- अपना पासवर्ड, पिन नियमित रूप से बदलें.
- अपने लॉगिन विवरण किसी के साथ साझा न करें.
- हमेशा लाइसेंस एंटी - वायरस सॉफ्टवेयर का प्रयोग करें.
- किसी भी ऑनलाइन पोर्टल का प्रयोग करने के लिए हमेशा अपना यूआरएल टाइप करें.
- ई-मेल या संदेश के माध्यम से प्राप्त संदेहास्पद लिंक पर क्लिक न करें.
- हमेशा नवीनतम ब्राउजर वर्जन का प्रयोग करें.
- हमेशा लाइसेंसी एंटी - वायरस के माध्यम से अपने कम्प्यूटर एवं बाह्य उपकरणों को स्कैन करें.
- अपने हैंडसेट में पासवर्ड को स्टोर न करें.
- लॉगिन करने के लिए सार्वजनिक कंप्यूटर का उपयोग न करें
- अपनी खाता विवरणी की नियमित रूप से जांच करें.
- जब प्रयोग न कर रहे हों तो इंटरनेट कनेक्शन को डिस्क नेक्ट कर दें.
- आवेदनों को डाउनलोड करने से पहले उनकी यथार्थता की जांच कर लें.
- हमेशा ओएस (ऑपरेटिंग सिस्टम) के नए वर्जन का प्रयोग करें.
- यह सुनिश्चित करें कि फायरवाल इनेबल किया गया है.
- फिशिंग एवं विशिंग आक्रमणों के प्रति जागरूक रहें.
- बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एक्जीक्यूटिव / अधिकारी / प्रतिनिधि कभी भी कॉल / एसएमएस / ई-मेल करके आपसे व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड, डेबिट कार्ड विवरण, ओटीपी आदि नहीं पूछते.
Internet Banking Safety
- You may be victim of a duplicate SIM fraud. Please be alert in case your mobile connection is lost or you get a call that your mobile connection may be temporarily disabled. Somebody may be trying to obtain duplicate SIM for your registered connection. In case any such suspicious activity, please check with your service provider.
- URL address on the address bar of your internet browser begins with "https"; the letter 's' at the end of "https" means 'secured'. Look for the padlock symbol either in the address bar or the status bar (mostly in the address bar) but not within the web page display area. Verify the security certificate by clicking on the padlock. Do not enter login or other sensitive information in any pop-up window. Your Personal Message is displayed on login page is correct. In case of mismatch in "unique message" do not enter your password. Ensure that you are using Internet Explorer Version 6.0/7.0/8.0 OR Mozilla Firefox Browsers Ver 3.6/5.0 OR Google Chrome.
- Phishing is a fraudulent attempt, usually made through email, phone calls, SMS, etc. seeking your personal and confidential information. Our Bank, Reserve Bank of India or any of its representatives never sends you email/SMS or calls over phone to get your personal information, password or one time password (OTP). Any such e-mail/SMS or phone call is an attempt to fraudulently withdraw money from your account through Internet Banking. Never respond to such email/ SMS or phone call. Please report immediately on ⦁ barodaconnect@bankofbaroda.bank.in if you receive any such email/SMS or phone call.
- Immediately change your passwords, if you have or have a feel of accidentally revealing your credentials like user ID, Passwords, mobile no etc.
Beware of Phishing & Vishing Attacks
- In case your mobile is deactivated without your request, or you get a call in this regard, somebody may be trying to get a duplicate SIM/steal your credentials like OTP (One time password), Tracker ID for beneficiary registration, etc.
- Our bank does not ask for the details of your account like PIN/password/mobile numbers etc. Therefore, anyone pretending to be asking you for information may be fraudulent entities.
- Any caller pretending to be from our bank/contact centre may persuade you to reveal your credentials like User ID and password stating that password sent to you is erroneous and correct password needs to be sent. Please do not entertain such requests as they are fraudulent entities.
- In case any unauthorized access to your information, accounts, or disputed transactions, using internet Banking service, please check immediately with telecom service provider and contact the Bank on 1800 5700 / 1800 5000.
- Change passwords immediately on any such suspected activity/as frequently as possible.
Mobile Banking Precautions
- Please do not share your passwords/do not store it in your mobile handset.
- If you want to avail mobile banking on any different mobile number other than the one currently registered, please visit your base branch and give in writing that you want to de register your existing Mobile number and register a new mobile number.
- Mobile banking registration is possible only through Base branch/ATM/internet banking on only that mobile number which is updated in your customer profile. Presently, there is no sign-up option using your debit card credentials. Please do not enter your debit card credentials if you find any other app in play store in name of Bank of Baroda’s Mobile banking.
- Bank of Baroda does not make calls, asking for your mobile banking passwords. If any caller pretends to be from our bank/contact centre, please do not entertain such requests as they are fraudulent entities.
- In case your mobile banking/mobile number is de registered/deactivated without your request or you get a call in this regard, somebody may be trying to get a duplicate SIM/steal your credentials like m-PIN/OTP (One time password), etc.
- In case any unauthorized access to your information, accounts, or disputed transactions, using mobile banking service, please check immediately with telecom service provider and contact the Bank on 1800 5700 / 1800 5000.
- Change passwords as frequently as possible.
- In case of unauthorized access of your mobile banking, please de register immediately through ATM/internet banking/base branch (or please contact our contact centre).
Beware of Online Fraud
Beware when
- You receive an automated call telling you that a major transaction has taken place in your account and instructing you to either provide confidential bank account information or call back on a particular number.
- You receive a promotional message or call informing you about incentives such as a 2% downgrade on home loan rate or a free upgrade to a platinum debit card with a gift and asking you to provide confidential information.
- You receive a call with the caller identifying himself as a Bank of Baroda Bank representative when you are not expecting such a call and asking for confidential information.
- The caller identifying as a Bank of Baroda Bank representative does not know details like your first name and last name.
How to remain safe
- Never call back a phone number sent to you in an email or provided through a phone call and provide confidential bank account information.
- Never reveal or key-in your confidential details to anyone who calls or e-mails, unless the communication is a response to your query or complaint made previously.
- Bank of Baroda does not make calls, asking for your Mobile banking passwords. If any caller pretends to be from our bank/contact centre, please do not entertain such requests as they are fraudulent entities.
- In case your mobile banking/mobile number is de-registered/deactivated without your request or you get a call in this regard, somebody may be trying to get a duplicate SIM/steal your credentials like m-PIN/OTP (One time password), etc.
- In case any unauthorized access to your information, accounts, or disputed transactions, using mobile Banking service, please check immediately with telecom service provider and contact the Bank on 1800 5700 / 1800 5000.
- Change Passwords as frequently as possible.
- In case of unauthorized access of your UPI application, please de-register immediately for Mobile Banking services through ATM/internet banking/base branch (or please contact our contact center.
सुरक्षित बैंकिंग : इंटरनेट बैंकिंग सुरक्षा
- आप जाली सिम कार्ड धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं. यदि आपका मोबाइल कनेक्शन गायब हो जाए या आपको कॉल आए कि आपका मोबाइल कनेक्शन अस्थायी रूप से डिसेबल कर दिया गया है तो ऐसी स्थिति में सतर्क रहें. ऐसा हो सकता है कि कोई आपके पंजीकृत कनेक्शन हेतु जाली सिम प्राप्त करने के प्रयास कर रहा हो. कोई भी संदेहास्पद गतिविधि होने के मामले में, कृपया अपने सेवा प्रदाता से संपर्क करें.
- आपके इंटरनेट ब्राउजर के एड्रेस बार में यूआरएल एड्रेस “एचटीटीपीएस” से शुरू होता है; एचटीटीपीएस में आखिरी अक्षर ‘एस’ का अर्थ सिक्योर्ड अर्थात सुरक्षित होता है. एड्रेस बार या स्टेटस बार में पैडलॉक सिम्बल को देखें (ज्यादातर एड्रेस बार में) पर यह सिम्बल वेब पेज डिस्प्ले एरिया के भीतर नहीं दिखाई देना चाहिए. पैडलॉक पर क्लिक करके सुरक्षा प्रमाणपत्र का सत्यापन करें. किसी भी पॉप अप विंडो में लॉगिन या अन्य संवेदनशील जानकारी प्रविष्ट न करें. लॉगिन पेज पर दर्शाया गया आपका व्यक्तिगत संदेश सही है या नहीं. “व्यक्तिगत संदेश” में अंतर होने की स्थिति में अपना पासवर्ड प्रविष्ट न करें. यह सुनिश्चित करें कि आप इंटरनेट एक्सप्लोरल वर्जन 6.0/7.0/8.0 या मोजिला फायरफॉक्स ब्राउजर वर्जन 3.6/5.0 या गूगल क्रॉम का प्रयोग कर रहे हैं.
- फिशिंग एक धोखाधड़ी प्रयास है जिसमें प्राय: ई-मेल, फोन कॉल, एसएमएस के माध्यम से आपकी व्यक्तिगत एवं गोपनीय जानकारी मांगी जाती है. हमारा बैंक, भारतीय रिज़र्व बैंक या उसका कोई भी प्रतिनिधि ई-मेल/एसएमएस या कॉल करके आपकी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड या एकबारगी पासवर्ड (ओटीपी) जानने के प्रयास नहीं करता. ऐसा कोई भी ई-मेल/एसएमएस या फोन कॉल इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से आपके खाते से धोखाधड़ी से पैसे निकालने का प्रयास हो सकता है. ऐसे किसी ई-मेल/एसएमएस या फोन कॉल पर कोई जानकारी न दें. ऐसा कोई भी ई-मेल या फोन कॉल प्राप्त होने पर कृपया barodaconnect@bankofbaroda.bank.in पर तुरंत रिपोर्ट करें.
- यदि आपको प्रयोक्ता आईडी, पासवर्ड, मोबाइल नं आदि गलती से बता दिए जाने का अंदेशा हो तो तत्काल अपना पासवर्ड बदल दें.
फिशिंग एवं विशिंग आक्रमणों से सतर्क रहें
https://www.bankofbaroda.in/writereaddata/images/baroda-connection-ssl-certificates.jpg
- यदि आपके अनुरोध के बिना आपका मोबाइल नंबर निष्क्रिय हो जाता है या आपको इस संबंध में कोई कॉल प्राप्त होता है तो ऐसा हो सकता है कि कोई आपका डुप्लीकेट सिम प्राप्त करने/लाभार्थी पंजीकरण आदि हेतु ओटीपी (एक बारगी पासवर्ड), ट्रैकर आईडी प्राप्त करने के प्रयास कर रहा है.
- हमारा बैंक आपके खाते के पिन / पासवर्ड / मोबाइल नंबर जैसे विवरण नहीं पूछता. अत: आपसे ऐसी जानकारी मांगने वाली संस्था फर्जी हो सकती है.
- हमारे बैंक / संपर्क केंद्र से फोन कर रहा है ऐसा बताने वाला व्यक्ति यदि कहे कि आपको भेजा गया पासवर्ड गलत है और सही पासवर्ड भेज रहे हैं अत: प्रयोक्ता आईडी एवं पासवर्ड जैसे आपके विवरण बता दें तो कृपया ऐसे अनुरोध का उत्तर न दें क्योंकि वह जाली संस्था से हो सकते हैं.
- इंटरनेट बैंकिंग सेवा का प्रयोग करते हुए आपकी जानकारी, खाता या विवादित संव्यवहारों के अनधिकृत प्रयोग के मामले में कृपया तत्काल टेलीकॉम सेवा प्रदाता से जांच करें एवं 1800 5700 / 1800 5000 पर बैंक को संपर्क करें.
- ऐसी संदेहास्पद गतिविधि होने पर/जितनी जल्दी संभव हो तत्काल पासवर्ड परिवर्तित करते रहें.
सुरक्षित बैंकिंग : मोबाइल बैंकिंग सुरक्षात्म क उपाय
फिशिंग एवं विशिंग आक्रमणों से सतर्क रहें
- कृपया अपना पासवर्ड साझा न करें / मोबाइल हैंडसेट में स्टोर न करें.
- यदि आप वर्तमान में पंजीकृत मोबाइल नंबर के अतिरिक्त किसी अन्य नंबर पर मोबाइल बैंकिंग प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया अपनी आधार शाखा में जाएं एवं लिखित में अनुरोध प्रदान करें कि आप अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को डी रजिस्टर करना चाहते हैं और नया मोबाइल नंबर पंजीकृत करना चाहते हैं.
- मोबाइल बैंकिंग पंजीकरण केवल आधार शाखा / एटीएम / इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से केवल उसी मोबाइल नंबर पर प्राप्त करना संभव है जो आपके ग्राहक प्रोफाइल में अद्यतन है. वर्तमान में अपने डेबिट कार्ड विवरणों का प्रयोग कर साइन अप करने का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है. यदि आपको प्ले स्टोर में बैंक ऑफ़ बड़ौदा मोबाइल बैंकिंग नाम का कोई ऐप मिलता है तो कृपया उसमें अपने डेबिट कार्ड विवरण प्रविष्ट न करें.
- बैंक ऑफ़ बड़ौदा आपका मोबाइल बैंकिंग पासवर्ड पूछ्ने के लिए फोन नहीं करता. यदि कोई कॉल कर्ता अपने आपको बैंक / संपर्क केंद्र का बताए तो कृपया उसके ऐसे अनुरोध के उत्तर न दें क्योंकि वे जाली संस्था से हो सकते हैं.
- यदि आपका मोबाइल बैंकिंग / मोबाइल नंबर आपके अनुरोध के बिना डी रजिस्टर / निष्क्रिय कर दिया जाता है या आपको इस संबंध में कोई फोन आता है तो ऐसा हो सकता है कि कोई आपका जाली सिम बनाना या एमपिन / ओटीपी (एकबारगी पासवर्ड) आदि जैसे विवरण चोरी करना चाहता है.
- इंटरनेट बैंकिंग सेवा का प्रयोग करते हुए आपकी जानकारी, खाता या विवादित संव्यवहारों के अनधिकृत प्रयोग के मामले में कृपया तत्काल टेलीकॉम सेवा प्रदाता से जांच करें एवं 1800 5700 / 1800 5000 पर बैंक को संपर्क करें.
- पासवर्ड को संभवत: अधिक से अधिक परिवर्तित करें.
- आपकी मोबाइल बैंकिंग के अनधिकृत प्रयोग होने के मामले में, कृपया तत्काल एटीएम / इंटरनेट बैंकिंग / आधार शाखा (या कृपया हमारे संपर्क केंद्र से संपर्क करें) के माध्यम से डी-रजिस्टर करें.
सुरक्षित बैंकिंग : ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहें
फिशिंग एवं विशिंग आक्रमणों से सावधान रहें.
फिशिंग एवं विशिंग आक्रमणों से सावधान रहें.
- आपको एक ऑटोमेटेड कॉल प्राप्त हो जिसमें यह कहा जाए कि आपके खाते से एक बड़ी लेनदेन हुई है और यह भी कि या तो अपनी गोपनीय बैंक जानकारी उपलब्ध कराएं या किसी निर्धारित नंबर पर कॉल बैक करें.
- आपको एक प्रमोशनल संदेश या कॉल प्राप्त हो जिसमें आपको सूचित किया जाए कि आवास ऋण दर में 2% की गिरावट हुई है या उपहार के साथ आपके कार्ड को प्लेटिनम डेबिट कार्ड में नि:शुल्क अपग्रेड किया जा रहा है. अत: गोपनीय जानकारी उपलब्ध करवाएं.
- आपको तथाकथित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रतिनिधि से तब कॉल प्राप्त हो जब आप ऐसे कॉल की उम्मीद न कर रहे हों और आपसे गोपनीय जानकारी मांगी जाए.
- बैंक ऑफ़ बड़ौदा का तथाकथित प्रतिनिधि आपका प्रथम नाम और अंतिम नाम जैसे विवरण नहीं जानता हो.
सुरक्षित कैसे रहा जाए
- कभी भी ई-मेल पर या फोन पर उपलब्ध करवाए गए फोन नंबर पर कॉल बैक न करें और बैंक खाते की कोई गोपनीय जानकारी उपलब्ध न करवाएं.
- कॉल या ई-मेल के माध्यम से किसी को भी गोपनीय विवरण उपलब्ध न करवाएं, अन्यथा कि वह संप्रेषण आपके प्रश्न या पूर्व में की गई शिकायत के संदर्भ में हो.
- बैंक ऑफ़ बड़ौदा आपका मोबाइल बैंकिंग पासवर्ड पूछ्ने के लिए फोन नहीं करता. यदि कोई कॉलकर्ता अपने आपको बैंक/संपर्क केंद्र का बताए तो कृपया उसके ऐसे अनुरोध के उत्तर न दें क्योंकि वे जाली संस्था से हो सकते हैं.
- यदि आपका मोबाइल बैंकिंग/मोबाइल नंबर आपके अनुरोध के बिना डी रजिस्टर/निष्क्रिय कर दिया जाता है या आपको इस संबंध में कोई फोन आता है तो ऐसा हो सकता है कि कोई आपका जाली सिम बनाना या एमपिन/ओटीपी (एकबारगी पासवर्ड) आदि जैसे विवरण चोरी करना चाहता है.
- इंटरनेट बैंकिंग सेवा का प्रयोग करते हुए आपकी जानकारी, खाता या विवादित संव्यवहारों के अनधिकृत प्रयोग के मामले में कृपया तत्काल टेलीकॉम सेवा प्रदाता से जांच करें एवं 1800 5700 / 1800 5000 पर बैंक को संपर्क करें.
- पासवर्ड को संभवत: अधिक से अधिक परिवर्तित करें.
- आपके यूपीआई ऐप्लीकेशन के अप्राधिकृत प्रयोग के मामले में कृपया तत्काल एटीएम/इंटरनेट बैंकिंग/आधार शाखा (या कृपया हमारे संपर्क केंद्र से संपर्क करें) के माध्यम से डी-रजिस्टर करें.
इसे कैसे किया जाए
https://www.bankofbaroda.in/writereaddata/images/phishing-attack-flow.jpg
सहायता चाहिए ?
-
-
टोल फ्री नंबर .
विदेश से कॉल करने वाले
घरेलू ग्राहकों के लिए 24x7 उपलब्धता:
+91 79-66296009 -
-
