Understanding Exit Load in Mutual Funds
03 सितम्बर 2025
विषय सूची
विवरण
- एक्जिट लोड के रूप में लिया जाने वाला शुल्क, तब लिया जाता है जब आप म्यूचुअल फंड यूनिट को काफी जल्दी बेच देते हो। इसे हमेशा लंबे समय के लिए निवेश करने के बारे में विचार करें।
- उदाहरण के लिए, यदि आप एक वर्ष के भीतर ₹1,00,000 निकालते हैं तो फंड में 1% एक्जिट लोड लगता है, जिससे आपको ₹99,000 प्राप्त होंगे और ₹1,000 फंड में वापस जोड़ दिया जाएगा। आमतौर पर इक्विटी फंड को 12 महीनों के भीतर रीडीम करने पर 0.5 से 1% का प्रभार लगता हैं; डेब्ट फंड में 3 से 6 महीने के लिए प्रभार लिया जा सकता है; लिक्विड फंड में अक्सर 7 दिनों तक का ग्रेडेड शुल्क लगाते हैं, जबकि ओवरनाइट फंड में कोई शुल्क नहीं होता। रीडीम करवाने से पूर्व हमेशा अपने फंड की एसआईडी की जांच कर ले।
परिचय
म्यूचुअल फंड में निवेश करना, धनराशि में वृद्धि लाने का एक बेहतरीन तरीका हो सकता है, लेकिन म्यूचुअल फंड शुल्क के सूक्ष्म विवरण — जैसे कि एग्जिट लोड — को समझना सूचित निर्णय (informed decision) लेने के लिए आवश्यक है। इस लेख में बताया गया है कि एग्जिट लोड क्या होता है, म्यूचुअल फंड द्वारा इसे क्यों चार्ज किया जाता हैं, विभिन्न प्रकार के फंडों में इसे कैसे लागू किया जाता है और निवेशक के रूप में आपको एग्जिट लोड के बारे में जानने से किस प्रकार लाभ हो सकता है।
एक्जिट लोड क्या होता हैं?
यह वह शुल्क है जो म्यूचुअल फंड हाउस द्वारा निवेशक से तब लिया जाता है जब वह किसी निर्दिष्ट समायावधि के भीतर फंड यूनिट को रीडीम (बेचता) करता है। यह सामान्यतः रिडेम्प्शन राशि के प्रतिशत के रूप में व्यक्त किया जाता है। एग्ज़िट लोड का उद्देश्य अक्सर छोटे अवधि के ट्रेडिंग को रोकना है जो फंड प्रबंधन को प्रभावित कर सकता है और दीर्घकालिक अवधि के लिए निवेश करने वाले निवेशकों के हितों की रक्षा करता है।
म्यूचल फ़ंड में एक्जिट लोड क्या होता?
म्यूचुअल फंड के संदर्भ में, एग्जिट लोड समय से पूर्व निकासी के बदले लिया जाता है और ये पूर्व में होने वाले निकासी को स्थायी बनाए रखने का कार्य करता है। यह योजना की स्थिरता बनाए रखने में मदद करता है और शेष निवेशकों के साथ निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी फंड को एक वर्ष के भीतर निकाला जाए तो उस निकासी पर 1% का एक्जिट लोड लागू होता है और आप इस अवधि के दौरान ₹1,00,000 की निकासी करते हैं, अत: ₹1,000 निकास प्रभार के रूप में लागू होगा और आपको ₹99,000 प्राप्त होंगे। यह प्रभार आमतौर पर योजना में होता जाता है (या योजना के कोष में वापस जमा किया जाता है) न कि फंड हाउस को मुनाफ़े के रूप में दिया जाता है।
म्यूचल फ़ंड एवं एक्जिट लोड के प्रकार
विभिन्न प्रकार के फंड एवं विशिष्ट योजनाएं, एक्जिट लोड समर्थित नीतियाँ से भिन्न होती हैं। इसमें सामान्य पैटर्न सम्मिलित होते हैं:
-
इक्विटी म्यूचल फ़ंड
- अक्सर निवेश के 12 महीने के भीतर रीडिम करने पर एक्जिट लोड लगाया जाता है।
- एक्जिट लोड की सीमा सामान्यतः: तत्काल निकासी हेतु 0.5% से 1% (योजना के अनुसार भिन्न-भिन्न होता है)।
-
डेबिट म्यूचल फ़ंड
- यह निम्न एक्जिट लोड या सूक्ष्म एक्जिट लोड की अवधि हो सकती है (उदाहरण के लिए 3 से 6 महीने)।
- कुछ डेब्ट योजनाएँ लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए एक छोटे लॉक-इन अवधि के पश्चात बहुत ही कम या नगण्य एक्जिट लोड वसूलती है।
-
लिक्विड और ओवरनाइट फ़ंड
- लिक्विड फ़ंड कभी-कभी बहुत कम होल्डिंग अवधि हेतु ग्रेडेड निकासी शुल्क लगाते हैं। — यह आमतौर पर 7 दिनों तक होता है।
- आमतौर पर ओवरनाइट फंड पर निकास प्रभार नहीं लिया जाता क्योंकि इस फंड को अल्ट्रा-शॉर्ट अवधि हेतु पार्क करने के लिए बनाया गया है।
-
हाइब्रिड फ़ंड
- एक्जिट लोड स्कीम- यह एसेट एलोकेशन एवं फंड हाउस की नीति पर निर्भर करता है — उच्चतम इक्विटी एक्सपोज़र- अक्सर यह इक्विटी फंड के एग्ज़िट पैटर्न को दर्शाता है।
कृपया ध्यान दें: सभी योजनाओं में एक्जिट लोड नहीं लगाया जाता एवं विवरण (प्रतिशत, समय अवधि, ग्रेडेड बनाम फ्लैट) अलग हो सकते हैं — सटिक जानकारी हेतु हमेशा योजना का एसआईडी (SID - Scheme Information Document) या ऑफर दस्तावेज़ देखें।
म्यूचुअल फंड में एक्जिट लोड क्यों चार्ज करते हैं?
म्यूचुअल फंड में कई व्यावहारिक कारणों से एक्जिट लोड लगाए जाते हैं:
- दीर्घकालिक निवेश को प्रोत्साहित करना: फ़ंड निर्धारित समय-सीमा में रिटर्न प्रदान काणे का लक्ष्य रखते है। एक्जिट लोड, अक्सर इन-अँड-आउट ट्रान्जेकशन में बाधक बनते है जिससे कि दीर्घकालिक प्रफ़ोर्मेंश को नुकसान पहुंचता
- फंड की स्थिरता बनाए रखना: बड़े और अप्रत्याशित रिडेंप्शन फंड प्रबंधकों को अपने पोर्टफोलियो होल्डिंग्स में परिवर्तन करने या अधिक नकदी स्तर बनाए रखने हेतु मजबूर करती हैं, जिससे जारी रहने वाले निवेशकों के रिटर्न कम हो सकते है।
- रिडेम्प्शन लागतों को कवर करना: सिक्योरिटीज़ की खरीद एवं बिक्री, लेन-देन की लागतें और अस्थायी लिक्विडीटी प्रबंधन में खर्च होते हैं; एक्जिट लोड इन लागतों को पूरा करने में मदद करते हैं ताकि उन्हें बाकी निवेशकों पर गलत तरीके से नहीं डाला जाए।
एक्जिट लोड को समझने के लाभ
एक्जिट लोड के नियमों की समझ होना, आपको स्मार्ट निवेशक बनाता है। निम्नांकित सुविधाएं संलग्न है :
- सुविचारित निर्णय लें: अनावश्यक शुल्क से बचने के लिए रिडेम्प्शन्स को एक्जिट लोड शेड्यूल के अनुसार समायोजित करें एवं अपने निवेश को अपनी समय सीमा के अनुसार मिलाएं।
- अनावश्यक शुल्क से बचें: एक्ज़िट-लोड़ विंडो के पश्चात आपकी निकासी का समय, आपके द्वारा किए गए अतिरिक्त निवेश रिटर्न को संरक्षित करता है
- अनुशासित निवेश को प्रोत्साहित करें: एक्ज़िट-लोड़ विंडो के पश्चात आपकी निकासी का समय, आपके द्वारा किए गए अतिरिक्त निवेश रिटर्न को संरक्षित करता है
- फंड की उपयुक्तता का मूल्यांकन करें: यदि आपको अक्सर लिक्विडिटी की आवश्यकता होती है, तो उन स्कीमों को प्राथमिकता दें जिनमें कम या कोई एक्जिट लोड न हो; लंबी अवधि के लक्ष्यों के लिए, अल्प अवधि वाली निकासी शुल्क वाली स्कीमें भी उपयुक्त हो सकती हैं।
विवरण
म्यूचुअल फंड निवेश में एक्जिट लोड, एक महत्वपूर्ण और कभी-कभी अनदेखा किया जाने वाला घटक है। जबकि यह प्रारंभिक रिडंप्शन पर अतिरिक्त लागत का प्रतिनिधित्व करता है, यह शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग को रोककर और रिडंप्शन-संबंधित खर्चों की भरपाई करके फंड और इसके दीर्घकालिक निवेशकों की रक्षा करता है। निवेश या निकासी से पूर्व हमेशा फंड की एसआईडी (योजना सूचना दस्तावेज़/एसआईडी) की समीक्षा करें ताकि आप एक्जिट लोड की संरचना को समझ सकें एवं अपनी लिक्वीडिटी के अनुसार योजना बना सकें।
एक जागरूक निवेशक बेहतर विकल्प चुनता है। यदि आप ऐसे फंड का चयन करने में किसी प्रकार की सहायता चाहते हैं जो कि आपकी निवेश अवधि एवं लिक्विडिटी की आवश्यकताओं से मेल खाता हो, तो बैंक ऑफ बड़ौदा आपकी मार्गदर्शन के लिए हमेशा उपलब्ध है।
आज ही अपनी निवेश यात्रा शुरू करें।
बैंक ऑफ बड़ौदा के म्यूचुअल फंड विकल्पों को एक्सप्लोर करें और एवं अपने निकटतम शाखा या बॉब वर्ल्ड / बॉब वर्ल्ड इंटरनेट के माध्यम से हमारे सलाहकारों से परामर्श करें ताकि आप अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुरूप निवेश कर सकें।
Popular Articles
Important Products
Tag Clouds
-
डिस्क्लेमर
इस लेख/इन्फोग्राफिक/चित्र/वीडियो की सामग्री का उद्देश्य केवल सूचना से है और जरूरी नहीं कि यह बैंक ऑफ बड़ौदा के विचारों को प्रतिबिंबित करे। सामग्री प्रकृति में सामान्य हैं और यह केवल सूचना मात्र है। यह आपकी विशेष परिस्थितियों में विशिष्ट सलाह का विकल्प नहीं होगा । बैंक ऑफ बड़ौदा और/या इसके सहयोगी और इसकी सहायक कंपनियां सटीकता के संबंध में कोई प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं; यहां निहित या अन्यथा प्रदान की गई किसी भी जानकारी की पूर्णता या विश्वसनीयता और इसके द्वारा उसी के संबंध में किसी भी दायित्व को अस्वीकार करें। जानकारी अद्यतन, पूर्णता, संशोधन, सत्यापन और संशोधन के अधीन है और यह भौतिक रूप से बदल सकती है। इसकी सूचना किसी भी क्षेत्राधिकार में किसी भी व्यक्ति द्वारा वितरण या उपयोग के लिए अभिप्रेत नहीं है, जहां ऐसा वितरण या उपयोग कानून या विनियमन के विपरीत होगा या बैंक ऑफ बड़ौदा या उसके सहयोगियों को किसी भी लाइसेंसिंग या पंजीकरण आवश्यकताओं के अधीन करेगा । उल्लिखित सामग्री और सूचना के आधार पर किसी भी वित्तीय निर्णय लेने के लिए पाठक द्वारा किए गए किसी भी प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष नुकसान या देयता के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा जिम्मेदार नहीं होगा । कोई भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।