वीडियो केवाईसी के माध्‍यम से ऑनलाइन बचत खाता खोले.


वीडियो कॉल पर केवाईसी – आसान और त्‍वरित

  • भूमिका
  • पात्रता
  • अनिवार्य आवश्यकताएं
  • विडियो आधारित के.वाय.सी के लिए आवश्यक शर्तें
  • खाता खोलने की प्रक्रिया
  • विडियो के.वाय.सी प्रक्रिया
  • ऑनलाइन आवेदन करें
  • अति महत्वपूर्ण नियम व शर्तें (एम.आई.टी.सी)

वीडियो केवाईसी (वी-केवाईसी) का उपयोग करके ऑनलाइन बचत खाता खोलें : भूमिका

  • डिजिटल परिवर्तन बैंकिंग को आसान बनाने का नया माध्यम है और बैंक ऑफ बड़ौदा अपने उत्पादों और प्रक्रियाओं में ग्राहक को सहज ऑन-बोर्डिंग अनुभव और जुड़ाव प्रदान करने के उद्देश्य से डिजिटल को  अपनाने में अग्रणी रहा है. बैंक ने ग्राहक की ऑनबोर्डिंग के लिए उनकी पहचान स्थापित करने के वैकल्पिक और आसान तरीके के रूप में वीडियो केवाईसी प्रक्रिया को क्रियान्वित किया है. ग्राहक अब वीडियो केवाईसी प्रक्रिया के माध्यम से से अपनी पहचान बनाकर बैंक खाता खोल सकते हैं.
  • हमारे बैंक द्वारा ग्राहक पहचान प्रक्रिया (वी-सीआईपी) के लिए वीडियो केवाईसी का उपयोग करके  ऑनलाइन बचत खाता खोलना ग्राहकों के लिए 100% कागज रहित, डिजिटल रूप से सक्षम स्वयं सहायता प्राप्त ऑनलाइन खाता खोलने की प्रक्रिया है. मोबाइल फोन, एल-पैड, लैपटॉप अथवा पर्सनल कंप्यूटर का उपयोग करके बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट से वीडियो केवाईसी खाता खोलने की प्रक्रिया का लाभ उठाया जा सकता है. बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा विडियो केवाईसी ग्राहक को प्रमाणित करने के लिए आधार आधारित ओटीपी का उपयोग किया जाता है.

नोट : " नियम एवं शर्तें लागू "

वीडियो केवाईसी (वी-केवाईसी) का उपयोग करके ऑनलाइन बचत खाता खोलें : पात्रता

  • केवल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के करदाता निवासी भारतीय व्यक्ति ही यह खाता खोल सकते हैं।
  • यह सुविधा केवल न्यू टू बैंक (एनटीबी) ग्राहकों के लिए उपलब्ध है क्योंकि सिस्टम में एक डी-डुप्लीकेशन चेक लगाया गया है जिसके कारण मौजूदा ग्राहक अपना खाता नहीं खोल सकते हैं।
  • ग्राहक राजनीतिक रूप से सक्रिय व्यक्ति नहीं होना चाहिए।
  • खाता एकल नाम से खोला जा सकता है और केवल स्वयं द्वारा संचालित किया जा सकता है।
  • पढ़ने, बोलने और लिखने की क्षमता वाले स्वस्थ दिमाग के व्यक्ति (शराबी लोगों को छोड़कर) द्वारा इस मोड के माध्यम से खाता खोला जा सकता है।

वीडियो केवाईसी (वी-केवाईसी) का उपयोग करके ऑनलाइन बचत खाता खोलें : अनिवार्य आवश्यकताएं

  • आधार नंबर
  • पैन नं
  • आधार के साथ रजिस्टर्ड वैध मोबाइल नंबर
  • वैध ई मेल आई डी
  • इन्टरनेट सक्षम उपकरण – मोबाइल, टैब, लैपटॉप (अधिमानतः मोबाइल)
  • माइक्रोफोन सिस्टम सहित वेब कैम सक्षम डेस्कटॉप

वीडियो केवाईसी (वी-केवाईसी) का उपयोग करके ऑनलाइन बचत खाता खोलें : विडियो आधारित के.वाय.सी के लिए आवश्यक शर्तें

  • मूल पैन
  • मूल आधार कार्ड
  • एक सफेद पेपर शीट एवं नीला बॉल पेन
  • डिवाइस (मोबाइल/टैब/लैपटॉप/डेस्कटॉप) का अच्छी इंटरनेट स्पीड सहित इंटरनेट सक्षम होना आवश्यक है. (अधिमानतः मोबाइल)

वीडियो केवाईसी (वी-केवाईसी) का उपयोग करके ऑनलाइन बचत खाता खोलें : खाता खोलने की प्रक्रिया

खाता खोलने की प्रक्रिया को 7 खण्डों में विभाजित किया गया है जो की इस प्रकार हैं:  

  • आधारभूत विवरण
  • आधार एवं पैन
  • विवरणों का सत्यापन एवं शाखा का चयन
  • व्यक्तिगत विवरण
  • नामिती का विवरण
  • अतिरिक्त सेवाएं
  • आवेदन का पूर्वावलोकन

ग्राहक द्वारा उपर्युक्त खंडों को पूरा करने पर खाता खोलने की प्रगति वाले बार में प्रक्रिया के पूर्म होने का प्रतिशत दिखाई देगा.

कृपया निम्न अनुसार खंड वार विवरण देखें:

खण्ड  – 1 : आधारभूत विवरण

ग्राहक को निम्न सूचनाएं दर्ज करने के लिए कहा जाएगा

  • ई-मेल आई डी
  • ई-मेल आई डी पर प्रेषित सत्यापन लिंक का उपयोग करके ई मेल आई डी को प्रमाणित किया जाता है.
  • आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • ग्राहक के मोबाइल नं का सत्यापन उनके मोबाइल पर भेजे गए 6 अंकीय ओटीपी द्वारा किया जाता है.

ग्राहक को FATCA घोषणा, सामान्य नियम व शर्तें, CKYC घोषणाओं के हाइपरलिंक पर क्लिक करने और स्पष्ट सहमति देने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

कृपया ध्यान दें कि सिस्टम द्वारा बैकएंड में एएमएल के लिए अनुरोध को ट्रिगर किया जाएगा. जिस ग्राहक का क्रेडेंशियल प्रतिबंधित सूची में प्रदर्शित होगा उनके खाता खोलने के अनुरोध पर "खाता खोलने के लिए कृपया अपनी निकटतम शाखा में जाएं" त्रुटि संदेश के साथ खेद प्रकट किया जाएगा.

खण्ड – 2 : आधार और पैन

ग्राहक को निम्न सूचना दर्ज करने हेतु प्रेरित किया जाएगा

  • पैन नंबर जो एनएसडीएल के रिकॉर्ड के साथ वास्तविक समय में प्रमाणित है. सत्यापन के असफल होने पर  खाता खोलने की प्रक्रिया बंद हो जाएगी.
  • आधार नं
  • ग्राहक को निम्न हेतु प्रेरित किया जाएगा
    1. ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण के लिए सहमति देना
    1. खाता खोलने के लिए UADAI से आधार का विवरण प्राप्त करने के लिए बैंक को अधिकृत करें.
  • ग्राहक को उसके मोबाइल नंबर पर UADAI से प्राप्त 6 अंकों का OTP दर्ज करने के लिए कहा जाता है जो आधार से लिंक होता है
  • मोबाइल नंबर के आधार संख्या से लिंक नहीं होने पर सिस्टम ग्राहक को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं देगा और आधार का मोबाइल से लिंक नहीं होना दर्शाते हुए एक त्रुटि प्रदर्शित करेगा
  • पैन और आधार के अनुसार नाम में समानता न होने पर सिस्टम ग्राहक को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं देगा और "नाम बेमेल" के रूप में त्रुटि प्रदर्शित होगी
 
खण्ड – 3 : विवरणों का सत्यापन एवं शाखा का चयन
  • ग्राहक के फोटोग्राफ सहित जनसांख्यिकीय विवरण जैसे नाम, लिंग, जन्म तिथि और पता स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है.
  • आधार में दर्ज पता का स्थायी और संचार पते के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा.

         

  • आधार पते में उल्लिखित ग्राहक पिन कोड के अनुसार ग्राहक को चयन के लिए निकटतम शाखा प्रदर्शित करेगा.
  • योजना का विवरण बैंक की वेबसाइट से ग्राहक द्वारा चयनित योजना के अनुसार प्रदर्शित किया जाएगा

       

खण्ड – 4 : व्यक्तिगत विवरण 

ग्राहक को निम्नलिखित व्यक्तिगत विवरण दर्ज करने के लिए कहा जाएगा 

  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • माता का विवाह पूर्व नाम
  • धर्म
  • आश्रितों का
  • विकलांगता
  • जन्म स्थान
  • शिक्षा
  • रोजगार की स्थिति
  • वार्षिक कुल आय विवरण
  • पेशा
  • श्रेणी
  • वैवाहिक स्थिति - वैवाहिक स्थिति का चयन विवाहित ग्राहक के रूप में चयन किए जाने पर पति/पत्नी का विवरण भरने के लिए कहा जाता है (नाम, जन्म तिथि, रिश्ता)

नोट : Note : यदि रोजगार की स्थिति नियोजित एवं सेवा के रूप में दिए जाने पर ग्राहक से संगठन का नाम और पदनाम अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाना चाहिए.

वेतन सेगमेंट खातों के लिए ग्राहक द्वारा निम्नलिखित में से कोई भी दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाना चाहिए:

  • नियोजन पत्र
  • कर्मचारी पहचान पत्र
  • वेतन पर्ची

बड़ौदा एडवांटेज पेंशन अकाउंट (एसबी 114) में पेंशनभोगियों के लिए ग्राहक द्वारा पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) दस्तावेज अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाना चाहिए.

खण्ड – 5 : नामिती विवरण 
  • डिफौल्ट के तौर पर नामिती के विकल्प को हां के रूप में सेट किया जाएगा
  • ग्राहक द्वारा नामिती का निम्नलिखित विवरण दर्ज करना आवश्यक है
    1. नाम
    2. जन्म तिथि
    3. संबंध का चयन ड्रॉप डाउन मेन्यू से किया जाए
    4. पता – “आवेदक के समान पता" का चयन करने का विकल्प उपलब्ध है
  • नामिती के नाबालिग होने पर अभिभावक का विवरण प्रस्तुत किया जाना है.
  • आवेदक के समान" अभिभावक का पता चुनने का विकल्प उपलब्ध है.
  • यदि ग्राहक नामांकित व्यक्ति को निर्दिष्ट नहीं करना चाहता है तो इसमें विकल्प नहीं का चयन करके आगे  बढ़ सकता है.
 
खण्ड – 6 : अतिरिक्त सेवाएं

ग्राहक के पास निम्न 5 अतिरिक्त सेवाओं की सदस्यता लेने का विकल्प है.

  • मोबाईल बैंकिंग
  • इण्टरनेट बैंकिंग
  • डेबिट कार्ड
  • यू.पी.आई
  • एस.एम.एस अलर्ट
  • चेक बुक
  • मोबाइल बैंकिंग का एमपिन ग्राहकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा, ग्राहक अपने पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे गए संदेश के माध्यम से दिए गए लिंक से एप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं, डेबिट कार्ड ग्राहक के पते पर टी+7 कार्य दिवसों में भेजा जाएगा.

ग्राहक द्वारा इंटरनेट बैंकिंग यूजर आईडी को सक्रिय करने के लिए उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर इंटरनेट बैंकिंग यूजर आईडी भेजा जाएगा

  • यूपीआई रजिस्ट्रेशन टी+1 दिनों में किया जाएगा और यूपीआई आईडी ग्राहक को उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा.
  • चेक बुक
खण्ड – 7 : आवेदन का पूर्वावलोकन
  • अंतिम रूप से आवेदन जमा करने से पहले, ग्राहक को उनके द्वारा भरे गए खण्डवार विवरण का पूर्वावलोकन अन्य जानकारी और फोटोग्राफ के साथ दिखाया जाता है.
  • पूर्वावलोकन खण्ड ग्राहक को उनके द्वारा खाता खोलने के फॉर्म में दिए गए विवरण को अंतिम रूप से जमा करने से पूर्व इसे सत्यापित करने की अनुमति देता है.
  • ग्राहक मूल पृष्ठ पर गए बिना पूर्वावलोकन पृष्ठ में निम्नलिखित विवरणों को संपादित कर सकता है. ग्राहक द्वारा किया गया कोई भी परिवर्तन, बैंक को अंतिम रूप से आवेदन जमा करने से पहले सेव करना  आवश्यक है.
    1. व्यक्ति का विवरण
    2. नामिती का विवरण
    3. अतिरिक्त सेवाएं
  • पूर्वावलोकन पेज पर "आवेदन जमा करें" बटन पर क्लिक करके खाता खोलने के आवेदन को अंतिम रूप से जमा करने पर बचत खाता आवेदन जमा हो जाता है और स्क्रीन पर पॉपअप प्रदर्शित होता है.
  • आवेदक को उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वीडियो केवाईसी लिंक के साथ यूआरएन नंबर और खाता खोलने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए वीडियो केवाईसी पूरा करने के लिए एसएमएस और ईमेल प्राप्त होगा.

वीडियो केवाईसी (वी-केवाईसी) का उपयोग करके ऑनलाइन बचत खाता खोलें : विडियो के.वाय.सी प्रक्रिया

विडियो के.वाय.सी (वी-के.वाय.सी) का उपयोग करके ऑनलाइन बचत खाता खोलें

  • ग्राहक द्वारा आवेदन जमा करने के तत्काल बाद एसएमएस के माध्यम से वी-केवाईसी स्लॉट का चयन करने के लिए लिंक प्राप्त होगा और ग्राहक को उस लिंक पर क्लिक करना होगा.  लिंक पर क्लिक करने के तुरंत बाद ग्राहक को ओटीपी दर्ज करने के लिए कहा जाएगा. एक बार अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद ग्राहक को 15 मिनट के वी-केवाईसी स्लॉट के लिए तारीख और समय प्रदर्शित होगा. वीडियो केवाईसी स्लॉट सभी कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध है. .  ग्राहक द्वारा कोई  एक स्लॉट का चयन करने के पश्चात एक पावती संदेश दिया जाता है कि उसे निर्धारित तिथि और समय पर एक कॉल प्राप्त होगा.
  • ग्राहक को वी-केवाईसी स्लॉट के लिए निर्धारित समय से 2 मिनट पहले एसएमएस प्राप्त होगा जिसमें वी-केवाईसी प्रक्रिया शुरू करने का लिंक होगा.  उसे इस लिंक पर क्लिक करना होगा और वीडियो कॉल बैंक एजेंट से जुड़ जाएगा.
  • एक बार वीडियो कॉल कनेक्ट हो जाने पर, बैंक एजेंट मूल व्यक्तिगत प्रश्न जैसे निवास का शहर, पिता का नाम आदि पूछकर ग्राहक की वास्तविकता की जांच करता है.
  • वीडियो केवाईसी शुरू करने से पहले ग्राहक से उसका स्थान, कैमरा और माइक्रोफ़ोन तक एक्सेस प्रदान करने का अनुरोध किया जाता है.
  • ग्राहक किसी भी कैमरा और माइक्रोफ़ोन सक्षम मोबाइल/टैब/लैपटॉप/डेस्कटॉप से इंटरनेट एक्सेस के साथ इस कार्यक्षमता का उपयोग कर सकते हैं लेकिन यह सुझाव दिया जाता है कि ग्राहक को मोबाइल का उपयोग करना चाहिए क्योंकि इसमें आमतौर पर अन्य उल्लिखित उपकरणों की तुलना में  कैमरे की गुणवत्ता बेहतर होती है.
  • खराब नेटवर्क के कारण वीडियो कॉल के बंद होने से बचने के लिए ग्राहक को अच्छी इंटरनेट स्पीड कनेक्टिविटी सुनिश्चित करनी चाहिए. 
  • ग्राहक की सेल्फ़ी ली जाएगी और फिर उसे अपना मूल आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा जाएगा

मूल पैन एवं मूल आधार कार्ड बैंक एजेंट द्वारा ले लिया जाएगा.

  • मूल पैन कार्ड – पैन कार्ड एन.एस.डी.एल द्वारा प्रमाणित होता है.
  • मूल आधार कार्ड  - मूल आधार कार्ड- यूआईडीएआई सर्वर से आधार से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी के माध्यम से आधार नंबर को सत्यापित किया जाता है.
  • एक सादे कागज पर ग्राहक का हस्ताक्षर
  • तत्पश्चात ग्राहक को एक सफेद कागज़ पर अपने हस्ताक्षर करने होंगे, जो निर्माता यानी बैंक एजेंट की संतुष्टि के अधीन होगा.
  • इसके बाद ग्राहक को पंजीकृत मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी पर पावती संदेश प्राप्त होता है जिसमें यूनीक संदर्भ संख्या (यूआरएन) निहित होता है.
  • एक बार जब वीडियो केवाईसी जर्नी सफलतापूर्वक पूरी हो जाती है, तो सत्यापन के अधीन तुरंत खाता खोल दिया जाता है.
  • स्वागत पत्र ग्राहक को उसके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजा जाता है जो कि एक पासवर्ड (पैन नंबर) संरक्षित फाइल होगी. स्वागत पत्र में खाता संख्या, ग्राहक आईडी, ग्राहक का पता, शाखा विवरण, यूपीआई शामिल होता है.
  • खाता तैयार हो जाने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एम-पिन भी भेजा जाता है.
  • ग्राहक को इंटरनेट बैंकिंग आईडी और यूपीआई आईडी टी+2 दिनों में उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी / मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है.
  • हस्ताक्षर सीबीएस पर अपलोड किए जाएंगे.
  • वेलकम किट (डेबिट कार्ड और चेक बुक) 7 दिनों के भीतर पंजीकृत पते पर डिलीवर किया जाता है.

वीडियो केवाईसी (वी-केवाईसी) का उपयोग करके ऑनलाइन बचत खाता खोलें : ऑनलाइन आवेदन करें

उत्पाद का नाम ऑनलाइन आवेदन लिंक
बॉब मास्टरस्ट्रोक बचत बैंक खाता ऑनलाइन आवेदन करें
बॉब मास्टरस्ट्रोक लाइट बचत बैंक खाता ऑनलाइन आवेदन करें
बॉब ब्रो बचत खाता ऑनलाइन आवेदन करें
बॉब लाइट बचत खाता ऑनलाइन आवेदन करें
साहसी प्रवर्तकों--अग्निवीर के लिए वेतन पैकेज ऑनलाइन आवेदन करें
सुपर बचत खाता ऑनलाइन आवेदन करें
बड़ौदा एडवांटेज बचत खाता ऑनलाइन आवेदन करें
भारतीय सैन्य कार्मिकों के लिए वेतन और पेंशन समाधान ऑनलाइन आवेदन करें
भारतीय केंद्रीय सैन्यबलों के कार्मिकों के लिए वेतन और पेंशन समाधान ऑनलाइन आवेदन करें
बड़ौदा वेतन क्लासिक खाता ऑनलाइन आवेदन करें
बड़ौदा सुपर वेतन खाता ऑनलाइन आवेदन करें
बड़ौदा सैलरी प्रीमियम खाता ऑनलाइन आवेदन करें
बड़ौदा सैलरी प्रीविलेज ऑनलाइन आवेदन करें
बड़ौदा महिला शक्ति बचत खाता ऑनलाइन आवेदन करें
बड़ौदा प्लैटिनम बचत बैंक खाता ऑनलाइन आवेदन करें
बड़ौदा वरिष्ठ नागरिक प्रीविलेज योजना ऑनलाइन आवेदन करें

वीडियो केवाईसी (वी-केवाईसी) का उपयोग करके ऑनलाइन बचत खाता खोलें : अति महत्वपूर्ण नियम व शर्तें (एम.आई.टी.सी)

विडियो के.वाय.सी (वी-के.वाय.सी) का उपयोग करके ऑनलाइन बचत खाता खोलें : अति महत्वपूर्ण नियम व शर्तें (एम.आई.टी.सी)

  • वी-केवाईसी के माध्यम से खोले जाने वाले खाते में नाम आधार कार्ड पर उल्लिखित नाम के अनुसार होना चाहिए.
  • ग्राहक का  पैन कार्ड और आधार कार्ड में बिल्कुल एक जैसा नाम होना चाहिए .
  • पूर्ण केवाईसी खाता खोलने की प्रक्रिया उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है जिनके यूआईडीएआई से प्राप्त पते को बैंक द्वारा अपूर्ण माना जाता है.
  • खाते में दर्ज पता(संचार एवं स्थायी दोनों) आधार से प्राप्त पते के अनुरूप होना चाहिए
  • ग्राहक के प्रत्येक सेगमेंट  के अंतर्गत पात्र बचत खाते के लिए पात्रता और प्रमुख विशेषताएं बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई हैं.
  • वी-केवाईसी प्रक्रिया के सफल रूप से पूरा होने तथा बैंक द्वारा विधिवत अधिकृत होने के बाद ही खाता  खोला जाएगा.
  • खाता खोलने के अनुरोध को स्वीकार/अस्वीकार करने का अधिकार बैंक के पास सुरक्षित है.
  • खाता खोलने के अनुरोध की तारीख से अधिकतम 2 दिनों के भीतर खाता खोला जाएगा और उपयोग के लिए तैयार होगा.
  • खाते का विवरण बैंक में रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाएगा.
  • मोबाइल बैंकिंग हेतु एम पिन खाते में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर भेजा जाएगा.
  • ग्राहक गूगल प्लेस्टोर/ऐपस्टोर से बॉब वर्ल्ड (बैंक का मोबाइल बैंकिंग ऐप) डाउनलोड करके लेनदेन शुरू कर सकते हैं.
  • खाता खोलने का आवेदन प्रस्तुत करते समय मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, चेक बुक और डेबिट कार्ड के लिए अनुरोध किया जा सकता है.
  • खाता खोले जाने वाले डिवाइस का स्थान और आईपी पता बैंक द्वारा एक्सेस किया जाएगा.
  • ग्राहक को केवल उसी शहर में स्थित किसी  शाखा में बचत बैंक खाता खोलने का विकल्प मिलेगा जिसका उल्लेख आधार कार्ड में किया गया है.
  • टोल फ्री नंबर Toll Free No: 1800-258-1111

लेन-देन
  • खाते में केवल बचत संबंधी लेन-देन की अनुमति होगी। वाणिज्यिक लेन-देन स्वीकार्य नहीं हैं। यदि खाते में गैर-अनुमत लेन-देन पाए जाते हैं तो बैंक पूर्व सूचना के साथ कारण बताते हुए खाता बंद कर सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Compare Products
Select Another card to compare

Select Another card to compare

Select Another card to compare

Select Another card to compare

Select Another card to compare

Select Another card to compare

Choose cards to compare
Filters
Reset

Please select

Select Services

Add this website to home screen

Are you Bank of Baroda Customer?

Yes No

Request Call Back

PM-Surya Ghar Yojana -Standalone

X
हम अपनी वेबसाइट पर आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ (और इसी प्रकार के उपकरण) का उपयोग करते हैं। हमारी कुकी नीति, गोपनीयता नीति और नियम एवं शर्तों के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया यहां क्लिक करें। इस वेबसाइट को ब्राउज़ करना जारी रखते हुए, आप कुकीज़ के उपयोग हेतु सहमति देते हैं और गोपनीयता नीति एवं नियम और शर्तों से सहमत होते हैं।