बैंक को मिला लगातार पाँचवी बार राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

प्रिय महोदय/ महोदया,

हमें आपको यह सूचित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए हमारे बैंक को भारत सरकार की सर्वोच्च पुरस्कार ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए 800 से अधिक कार्मिकों वाले बैंकों/ वित्तीय संस्थानों के मुख्यालयों की श्रेणी में ‘द्वितीय पुरस्कार’ प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा सिडको एग्जिबिशन सेंटर, नवी मुंबई में दिनांक 14 सितंबर, 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में आयोजित हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय और श्री बंडी संजय कुमार के कर-कमलों से वंदे मातरम् के अध्येता डॉ. मिलिंद प्रभाकर सबनीस, लेखक श्री जॉयदीप चट्टोपाध्याय तथा श्रीमती अंशुली आर्या, सचिव, राजभाषा विभाग की गरिमामयी उपस्थिति में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद ने प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले पाँच वर्षों में बैंक को लगातार पाँचवी बार राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्राप्त हुआ है जिसमें तीन बार ‘प्रथम पुरस्कार’ तथा दो बार ‘द्वितीय पुरस्कार’ शामिल है। इसके साथ ही, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों की श्रेणी में बैंक के संयोजन में कार्यरत नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय), अयोध्या को ‘क’ भाषाई क्षेत्र के अंतर्गत “द्वितीय पुरस्कार” प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त, बैंक के संयोजन में देश भर में कार्यरत 18 नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों को भी दिनांक 15.09.2026 को भारत सरकार की ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ योजना के तहत पुरस्कार प्रदान किए गए। इस प्रकार समग्र रूप से बैंक को कुल 20 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

यह सफलता हमारे उच्च प्रबंधन के कुशल मार्गदर्शन, आप सभी बड़ौदियन साथियों के निरंतर सहयोग तथा राजभाषा के क्षेत्र में बैंक द्वारा की गई नवोन्मेषी पहलों का परिणाम है। इस उपलब्धि के लिए हम बैंक के सभी कार्यालयों/ शाखाओं एवं उनमें कार्यरत सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई एवं धन्यवाद देते हैं और भविष्य में भी उनसे सतत् सहयोग की कामना करते हैं।

बैंक को प्राप्त यह पुरस्कार बैंक के उन करोड़ों ग्राहकों के प्रति बैंक की प्रतिबद्ध सेवा का भी परिचायक है जो हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाओं में व्यवहार करते हैं एवं अपनी भाषाओं में बैंकिंग सुविधा प्राप्त करने में सहूलियत महसूस करते हैं।

Add this website to home screen

Are you Bank of Baroda Customer?

Yes No

Request Call Back

PM-Surya Ghar Yojana -Standalone

X
We use cookies (and similar tools) to enhance your experience on our website. To learn more on our cookie policy, Privacy Policy and Terms & Conditions please click here. By continuing to browse this website, you consent to our use of cookies and agree to the Privacy Policy and Terms & Conditions.