धनराशि, स्मार्ट कंट्रोल


प्रोग्रामेबल डिजिटल के साथ स्मार्ट तरीके से भुगतान करने का अनुभव प्राप्त करें।

  • परिचय
  • सुविधाएं
  • विशेषताएँ
  • पात्रता मापदण्ड
  • आवश्यक दस्तावेज़
  • शुल्क एवं प्रभार
  • नियम एवं शर्ते

प्रोग्रामेबल- सीबीडीसी : परिचय

पीसीबीडीसी उपयोग संबंधी मामले "मर्चेंट लॉयल्टी / कैशबैक प्रोग्राम

  • भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के तहत, बैंक ने पीसीबीडीसी का उपयोग करते हुए प्रोग्रामेबल सीबीडीसी (पीसीबीडीसी) और एक अद्वितीय मर्चेंट यूज केस "मर्चेंट लॉयल्टी/कैशबैक प्रोग्राम" शुरू किया था। यह अनूठा उपयोग मामला भारतीय बैंकिंग उद्योग में अपनी तरह का पहला है और इसे जनवरी-2025 में लॉन्च किया गया था।
  • बैंक ने बॉब वर्ल्ड डिजिटल रुपया एप्लिकेशन लॉन्च किया है और यह एक अलग समर्पित मर्चेंट एप्लिकेशन "बॉब मर्चेंट ऐप भी लॉन्च किया है".
  • सीबीडीसी व्यापारियों को बॉब मर्चेंट एप्लिकेशन प्रदान किया जाएगा, जिसका उपयोग करके वे अपने ग्राहकों के लिए अपना मर्चेंट लॉयल्टी / कैशबैक कार्यक्रम चला सकते हैं।

अभियान अवधि के दौरान, कोई भी ग्राहक जो बॉब वर्ल्ड डिजिटल रुपया (सीबीडीसी) एप्लिकेशन का उपयोग करके खरीदारी करता है, उसे मर्चेंट आउटलेट पर प्रचलित ऑफर के अनुसार मर्चेंट से पीसीबीडीसी के रूप में कैशबैक मिलेगा और इस पीसीबीडीसी का उपयोग केवल किसी भी ग्राहक की अगली खरीद के दौरान पीसीबीडीसी की समाप्ति तक ही नामित मर्चेंट आउटलेट पर किया जा सकता है

कथित उद्देश्य के साथ किसी भी बैंक के सीबीडीसी ग्राहक को प्रोग्राम करने योग्य सीबीडीसी का संवितरण

  • यह उपयोग मामला व्यक्तियों (सीबीडीसी उपयोगकर्ताओं) को किसी विशिष्ट उद्देश्य के लिए किसी अन्य व्यक्ति (सीबीडीसी उपयोगकर्ता) के खाते में प्रोग्रामेबल डिजिटल रुपी जमा करने में सक्षम बनाता है। उपयोगकर्ता स्तर प्रोग्रामेबिलिटी की सुविधा का लाभ उठाते हुए, अब व्यक्ति अन्य व्यक्तियों को प्रोग्रामेबल मुद्रा भेज सकते हैं। विभिन्न सीबीडीसी वॉलेट प्रदाताओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी के माध्यम से , उपयोगकर्ता पूरे सीबीडीसी इको-सिस्टम में निर्बाध रूप से लेनदेन कर सकेंगे।
  • डिजिटल रुपया कई मर्चेंट कैटेगरी, स्पेसिफिक मर्चेंट आईडी, लोकेशन और यहां तक कि एक्सपायरी में भी प्रोग्राम किया जा सकता है
  • इस सुविधा का उपयोग करते हुए, बैंक ऑफ बड़ौदा सीबीडीसी ग्राहक बैंक के सीबीडीसी-रिटेल एप्लिकेशन (बॉब वर्ल्ड डिजिटल रुपया) का उपयोग करके किसी भी बैंक के सीबीडीसी ग्राहक को प्रोग्रामेबल डिजिटल रुपया भेज सकेंगे।

प्रोग्रामेबल- सीबीडीसी : सुविधाएं

पीसीबीडीसी उपयोग मामले "मर्चेंट लॉयल्टी / कैशबैक प्रोग्राम

  • सीबीडीसी के व्यापारी जैसे कि बड़े व्यापारियों या शॉपर स्टॉप/बिग बाजार आदि जैसे ब्रांडों द्वारा उपयोग किए जाने वाले बुनियादी ढांचे या लॉयल्टी प्रोग्राम्स के सॉफ्टवेयर की खरीद के लिए निवेश किए बिना, कैशबैक प्रोग्राम और अभियान चला सकेंगे।
  • कस्टमर रिटेंशन और कस्टमर लॉयेलटी, प्रत्येक व्यापारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है एवं ग्राहकों को बनाए रखने के लिए एक बहुत ही उपयोगी उपकरण उन्हें कुछ ऑफ़र, उपहार या नकद रिवार्ड के साथ पुरस्कृत किया जाना है। यह सीबीडीसी व्यापारियों द्वारा बिना किसी अतिरिक्त लागत के उक्त उपयोग के मामले के माध्यम से बहुत अच्छी तरह से हासिल किया जा सकता है।

हमारे बैंक के साथ-साथ बैंक के अन्य सीबीडीसी उपयोगकर्ताओं को प्रोग्राम करने योग्य सीबीडीसी का वितरण

  • व्यक्तिगत ग्राहकों के लिए, पैसे को उद्देश्य के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है एवं एंड यूज सुनिश्चित किया जाएगा।
  • इसके अलावा, बैंक सब्सिडी वितरण के लिए कई सरकारी एजेंसियों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम होगा, जहां धन का अंतिम उपयोग सुनिश्चित किया जाना है

प्रोग्रामेबल- सीबीडीसी : विशेषताएँ

  • प्रोग्रामेबल
  • उद्देश्य हेतु संचालित
  • अंतिम उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है

प्रोग्रामेबल- सीबीडीसी : पात्रता मापदण्ड

पीसीबीडीसी उपयोग मामले "मर्चेंट लॉयल्टी / कैशबैक प्रोग्राम


सीबीडीसी मर्चेन्ट हेतु पात्रता -

बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ खाता रखने वाले और व्यापारी के रूप में सीबीडीसी में पंजीकृत व्यापारी/विक्रेता/दुकानें


हमारे बैंक के साथ-साथ बैंक के अन्य सीबीडीसी उपयोगकर्ताओं को प्रोग्राम करने योग्य सीबीडीसी का वितरण

बैंक के अन्य पात्र सीबीडीसी यूजर्स


सीबीडीसी यूजर्स हेतु पात्रता -

# खाते का प्रकार संवैधानिक परिचालन प्रक्रिया
1 बचत (एसबी) खाता शून्य शेष खातों सहित एसबी खाता के
अलावा
एनआरई/एनआरओ और सुकन्या समृद्धि खाते और (योजना कोड एसबी 136, एसबी 137, सीए 131, एसबी 155)
स्वयं (01), या तो या उत्तरजीवी (03), कोई भी या उत्तरजीवी (011)
2 चालू (सीए) खाता योजना संहिता जिसमें परिचालन के पात्र विधियों तरीके को छोड़कर
(योजना कोड CA131)
स्वयं (01), एकल स्वामित्व (29)
3 स्वयं (01), एकल स्वामित्व (29) केवल निम्नलिखित ओडी योजनाओं की अनुमति है: OD002, OD003, OD004, OD005, OD006, OD016, OD017, OD023, OD028, स्वयं (01), एकल स्वामित्व (29)

प्रोग्रामेबल- सीबीडीसी : आवश्यक दस्तावेज़

  • बॉब वर्ल्ड डिजिटल रुपी उपयोगकर्ता के लिए, आवेदक को बैंक ऑफ बड़ौदा का मौजूदा ग्राहक होना चाहिए और उसके पास पूर्ण केवाईसी अनुपालन खाता होना चाहिए। प्ले स्टोर या ऐपस्टोर के माध्यम से एप्लिकेशन इंस्टॉल करके सेल्फ-ऑनबोर्डिंग यात्रा पूरी करनी होगी।
  • सीबीडीसी मर्चेंट के रूप में पंजीकरण के लिए, टैब बैंकिंग द्वारा शाखा के माध्यम से ऑनबोर्डिंग करना।

प्रोग्रामेबल- सीबीडीसी : शुल्क एवं प्रभार

शून्य

प्रोग्रामेबल- सीबीडीसी : नियम एवं शर्ते

विवरण हेतु , कृपया नजदीकी शाखा में जाएं.

Frequently Asked Questions (FAQs)

Add this website to home screen

Are you Bank of Baroda Customer?

Yes No

Request Call Back

PM-Surya Ghar Yojana -Standalone

X
हम अपनी वेबसाइट पर आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ (और इसी प्रकार के उपकरण) का उपयोग करते हैं। हमारी कुकी नीति, गोपनीयता नीति और नियम एवं शर्तों के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया यहां क्लिक करें। इस वेबसाइट को ब्राउज़ करना जारी रखते हुए, आप कुकीज़ के उपयोग हेतु सहमति देते हैं और गोपनीयता नीति एवं नियम और शर्तों से सहमत होते हैं।