आपकी बहादुरी और सम्मान के लिए

सेवारत कार्मिकों के लिए वैयक्तिक दुर्घटना बीमा का ऑफर है.

  • लाभ
  • पात्रता
  • आवश्यक दस्तावेज़
  • सबसे महत्वपूर्ण नियम और शर्तें (एमआईटीसी)

भारतीय सैन्य कार्मिकों के लिए वेतन और पेंशन समाधान : लाभ

पात्रता आयु
  • न्‍यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 60 वर्ष या सेवानिवृत्ति की आयु, जो भी पहले हो.

सेवारत कार्मिकों को नि: शुल्क वैयक्तिक दुर्घटना बीमा
  • पात्रता आयु - 18 वर्ष और उससे अधिक, सेवानिवृत्ति तक
  • वेतन खाते पर वैयक्तिक दुर्घटना कवर
    1. दुर्घटना मृत्‍यु बीमा कवर : ऑन-ड्यूटी कवर ₹ 75 लाख, ऑफ-ड्यूटी कवर ₹ 60 लाख
    2. स्थायी कुल/आंशिक विकलांगता बीमा कवर ₹ 60 लाख /₹ 30 लाख तक
    3. हवाई दुर्घटना बीमा कवर : ₹ 100 लाख
    4. एक्टिव आपरेशन में हुई मृत्‍यु व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा में शामिल
    5. पार्थिव शरीर ले जाने का खर्च - वास्तविक लागत या ₹ 50,000/- जो भी कम हो
    6. जलने /प्लास्टिक सर्जरी की खर्च : ₹ 2 लाख तक
    7. पुत्री विवाह हेतु कवर (18-25 वर्ष की आयु के लिए) : ₹ 6 लाख
    8. बाल उच्च शिक्षा कवर : ₹ 6 लाख
  • योद्धा डेबिट कार्ड (रुपे कार्ड) पर ₹ 10 लाख का अतिरिक्त व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर -मृत्यु और स्थायी कुल विकलांगता होने पर

नि: शुल्क वैयक्तिक दुर्घटना बीमा ऑफर
  • पात्रता आयु - 60 वर्ष या सेवानिवृत्ति की आयु (जो भी पहले हो ) से आजीवन
  • पेंशन खाते पर वैयक्तिक दुर्घटना बीमा कवर
    1. दुर्घटना मृत्‍यु बीमा कवर: पेंशन खाते पर ₹ 40 लाख तक
    2. स्थायी कुल/आंशिक विकलांगता बीमा कवर : ₹ 40 लाख / ₹ 20 लाख तक
    3. एम्बुलेंस खर्च कवर : ₹ 50,000 तक
    4. आयातित दवा की लागत और परिवहन : ₹ 2 लाख तक
    5. पुत्री विवाह हेतु कवर (18-25 वर्ष की आयु के लिए) : ₹ 4 लाख तक
    6. बाल उच्च शिक्षा कवर : ₹ 4 लाख तक
  • योद्धा डेबिट कार्ड (रुपे कार्ड) पर ₹ 10 लाख का अतिरिक्त व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर -मृत्यु और स्थायी कुल विकलांगता होने पर

योद्धा डेबिट कार्ड के लाभ
  • आजीवन नि:शुल्‍क डेबिट कार्ड
  • व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा- ₹ 10 लाख का मृत्यु और कुल विकलांगता बीमा कवर
  • अन्‍य आकर्षक ऑफर की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड में लाभ
  • आजीवन निःशुल्क क्रेडिट कार्ड* पात्रता के अधीन
  • अन्‍य आकर्षक ऑफर की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

अन्‍य लाभ 
  • वीडियो केवाईसी और टैब बैंकिंग के माध्यम से खाता खोलना
  • सभी बैंक एटीएम पर असीमित मुफ्त लेनदेन
  • निःशुल्क प्रेषण – आरटीजीएस / एनईएफटी / आईएमपीएस (सभी तरीकों से)
  • नि:शुल्क असीमित - डिमांड ड्राफ्ट/बैंकर्स चेक
  • नि:शुल्क असीमित – वैयक्तिकृत चेक बुक
  • नि:शुल्‍क मोबाइल बैंकिंग – बॉबवर्ल्ड ऐप से बचत करें,, उधार लें, निवेश करें, खरीदारी करें.
  • नि:शुल्‍क इंटरनेट बैंकिंग – बॉब वर्ल्ड इंटरनेट
  • लॉकर किराए में 50% की छूट
  • डीमैट वार्षिक रखरखाव शुल्क पर 100% की छूट
  • उपहार और यात्रा कार्ड जारी करने के शुल्क पर 75% की छूट.

रिटेल ऋण सुविधा
  • वेतन ओवरड्राफ्ट ₹ 3.00 लाख तक *
  • डिजिटल ऋण : उपलब्‍ध
  • पूर्व-स्वीकृत ऋण : उपलब्ध
  • आकर्षक ब्‍याज दर पर ₹ 20 लाख तक का व्यक्तिगत ऋण
  • योद्धा ऋण (ऑटो, गृह, दुपहियां, शिक्षा तथा पेंशन ऋण)
    1. प्रोसेसिंग शुल्क पर रियायत*
    2. कम ब्याज दर
    3. योजना का लाभ सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए*

* नियम और शर्तों के अधीन


Transactions
  • बचतोन्मुख प्रकृति के लेन-देन की अनुमति है। वाणिज्यिक लेनदेन अस्वीकृत लेनदेन हैं। यदि अस्वीकृत लेनदेन पाया जाता है, तो बैंक कारण बताते हुए पूर्व सूचना/सूचना के साथ खाता बंद कर सकता है। नाबालिग द्वारा परिचालित एकल खाते के मामले में, किसी भी दिन अधिकतम बकाया राशि रु.100000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए, बशर्ते कि नाबालिग की आयु 10-14 वर्ष के बीच हो।

नोट : " नियम एवं शर्तें लागू "

*केवल प्रथम खाताधारक को पूरक क्रेडिट कार्ड यह हमेशा जारी किया जाता है। इसके अतिरिक्त, क्रेडिट कार्ड जारी करना आवेदन द्वारा "BOBFSL" के क्रेडिट कार्ड की अंडरराइटिंग एवं पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर निर्भर करता हैं एवं इसके लिए अलग से आवेदन करना होगा।

भारतीय सैन्य कार्मिकों के लिए वेतन और पेंशन समाधान : पात्रता

पात्रता मानदंड
  • वेतनभोगी कर्मचारी के लिए:
    1. योजना नियमित कर्मचारी के लिए लागू है
    2. योजना कर्मचारी के एक महीने का वेतन खाते में जमा होने और उसके बाद नियमित वेतन जमा होने के बाद लागू होगी
    3. न कर्मचारियों का वेतन अन्य बैंकों में है, उनका खाता खोलते समय कर्मचारियों को संगठन के पेरोल विभाग में अपना वेतन बैंक ऑफ बड़ौदा में स्थानांतरित करने का आदेश देना होगा।

या 

  • पेंशनभोगी के लिए
    1. योजना पेंशनभोगियों के खाते में एक महीने की पेंशन जमा होने और उसके बाद खाते में नियमित पेंशन जमा होने के बाद लागू होगी

सूचीबद्ध बलों के कर्मचारी पात्र हैं
  • भारतीय सेना (राष्ट्रीय राइफल्स सहित)
  • भारतीय नौसेना
  • भारतीय वायु सेना
  • भारतीय तट रक्षक

भारतीय सैन्य कार्मिकों के लिए वेतन और पेंशन समाधान : आवश्यक दस्तावेज़

खाता खोलने के लिए मान्य केवाईसी दस्तावेजों की सूची 

भारतीय रिजर्व बैंक के मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार खाता खोलते समय स्थायी खाता संख्या (पैन) / फॉर्म 60 अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाए.

रक्षा कर्मियों के लिए अनिवार्य दस्तावेज

 

वेतन खातों के लिए कर्मचारी आईडी / सेवा प्रमाण पत्र या पेंशन खातों के लिए संबंधित संगठन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जारी पेंशन आदेश (पीपीओ)

व्यक्तियों के खातों के लिए आधिकारिक रूप से मान्य दस्तावेज़ (ओवीडी) 

 

 

  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • फोटो सहित ड्राइविंग लाइसेंस
  • आधार नंबर होने का प्रमाण
  • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र /
  • राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर द्वारा जारी पत्र जिसमें नाम और पता का विवरण हो.

डीम्ड आधिकारिक रूप से मान्य दस्तावेज, ओवीडी में वर्तमान / अद्यतन पता न होने पर (सूची में से कम से कम एक दस्तावेज़ आवश्यक है)

 

 

किसी भी सेवा प्रदाता का उपयोगिता बिल अर्थात बिजली, टेलीफोन, पोस्टपेड मोबाइल फोन, पाइप गैस, पानी का बिल (दो महीने से अधिक पुराना नहीं)

संपत्ति या नगरपालिका कर रसीद;

सरकारी विभागों या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जारी पेंशन या परिवार पेंशन भुगतान आदेश (PPOs) यदि इसमें पता दर्शाया गया हो; राज्य या केंद्र सरकार के विभागों, वैधानिक या नियामक निकायों, और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, वित्तीय संस्थानों और सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा जारी आवास का आबंटन पत्र. इसी प्रकार आधिकारिक आवास आवंटित करने वाले ऐसे नियोक्ताओं के साथ लीव व लाइसेंस एग्रीमेंट; का पत्र.

भारतीय सैन्य कार्मिकों के लिए वेतन और पेंशन समाधान : सबसे महत्वपूर्ण नियम और शर्तें (एमआईटीसी)

निकासी (ओं) और निकासी फॉर्म (पर्ची) का उपयोग

निकासी की अनुमति या तो निकासी फॉर्म या चेक द्वारा दी जाएगी. पासबुक के साथ निकासी फॉर्म द्वारा भुगतान केवल स्वयं के लिए प्रति दिन रु. 25,000 /- (ग्रामीण अर्द्ध शहरी में 25 और रु. 50/- मेट्रो/शहरी में)


पासबुक एवं खाते का विवरण
  • निःशुल्‍क पासबुक
  • रु. 100/- प्रति डुप्लीकेट पास बुक/स्टेटमेंट केवल नवीनतम बैलेंस के साथ.

खाता /योजना का परिवर्तन

पासबुक एवं अप्रयुक्त चेकबूक पन्‍नों के साथ आवेदन जमा करने पर खाते को किसी अन्य शाखा/योजना में नि: शुल्क स्थानांतरित किया जाएगा.


ब्‍याज संगणना और आवृत्ति

फरवरी से अप्रैल माह की अवधि के लिए ब्याज मई में जमा किया जाएगा, मई से जुलाई तक का ब्याज अगस्त में जमा किया जाएगा, अगस्त से अक्टूबर तक का ब्याज नवंबर में और नवंबर से जनवरी तक का ब्याज प्रति वर्ष फरवरी में जमा किया जाएगा


डॉर्मेंट/ निष्क्रिय खाता
  • यदि बचत खाते में दो साल से अधिक समय तक कोई ग्राहक प्रेरित लेनदेन नहीं करता है तो खाता निष्क्रिय/डॉर्मेंट हो जाता है. ऐसे सभी बचत बैंक खातों में ब्याज लागू होगा. खातों के संचालन के लिए कोई प्रभार नहीं लगाया जाएगा.
  • आवश्यक केवाईसी दस्तावेज, फोटो, नया नमूना हस्ताक्षर जमा करने के बाद बैंक की संतुष्टि के अधीन डॉर्मेंट/निष्क्रिय खातों को सक्रिय/बंद किया जाएगा.
  • सभी खाते जो 10 वर्ष और उससे अधिक की अवधि के लिए निष्क्रिय/डॉर्मेंट हैं, उन्हें अदावी जमाराशियों के रूप में माना जाएगा और उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक को स्थानांतरित कर दिया जाएगा. ग्राहक से अनुरोध प्राप्त होने पर ऐसी जमा राशि शर्तों के अधीन वापस कर दी जाएगी.

नामांकन सुविधा
  • नामांकन सुविधा उपलब्ध है.

अंतरण/ इंटर सोल अंतरण / क्लियरिंग लेनदेन एवं प्रभार हेतु नियम
  • आधार शाखा में अंतरण लेनदेन बिना किसी सीमा के मुक्त रूप से अनुमत है.
  • गैर – आधार शाखा में अंतरण लेनदेन (स्‍थानीय व बाहरी) सामान्‍यतः केवल शाखा में अनुमति दी जा सकती है जहां या तो आहरणकर्ता या आदाता का खाता हो. तथापि वास्‍तविक लेन-देनों के लिए, शाखा प्रमुख मामले दर मामले आधार पर निर्दिष्‍ट शर्तों के अधीन गैर-आधार शाखा में (जहां ना तो आहरणकर्ता और ना ही आदाता का खाता हो) लेन – देन की अनुमति देने के लिए प्राधिकृत है.

सूचना प्रकटीकरण:
  • यदि आवश्यक हो, या विधि, नियम या विनियम द्वारा अनुमति प्राप्त हो या किसी व्यक्ति या किसी विनियामक प्राधिकारी द्वारा अनुरोध करने पर या यदि ऐसा प्रकटीकरण धोखाधड़ी को रोकने के प्रयोजन से या जनहित में आवश्यक हो, तो खाताधारक/कों से बिना किसी विनिर्दिष्ट सहमति के बैंक ग्राहकों के खाते के संबंध में प्रकटीकरण कर सकता है.
  • ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता संहिता एवं शिकायत निवारण नीति सहित सभी प्रासंगिक नीतियां शाखाओं में उपलब्ध हैं.
  • एटीएम/डेबिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग, नेट-बैंकिंग के एमआईटीसी आवेदन पत्र में अलग से उपलब्ध हैं.
  • बैंक अपनी वेबसाइट पर नियम एवं शर्तों / शुल्क एवं प्रभार में किसी भी बदलाव के बारे में 30 दिन पहले सूचित करेगा.
  • जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) द्वारा हमारे बैंक की विभिन्न शाखाओं में रखे गए ब्याज के साथ अधिकतम 5,00,000 रुपये (5 लाख रुपये) तक की जमा राशि का बीमा किया जाता है.

बड़ौदा रक्षा और पुलिस वेतन पैकेज खातों के बारे में अधिक जानकारी के लिए

कृपया हमें ई-मेल करें : defencebanking.delhi@bankofbaroda.com

पेंशन खातों के लिए: cppc.delhi@bankofbaroda.com


Transactions
  • बचतोन्मुख प्रकृति के लेन-देन की अनुमति है। वाणिज्यिक लेनदेन अस्वीकृत लेनदेन हैं। यदि अस्वीकृत लेनदेन पाया जाता है, तो बैंक कारण बताते हुए पूर्व सूचना/सूचना के साथ खाता बंद कर सकता है। नाबालिग द्वारा परिचालित एकल खाते के मामले में, किसी भी दिन अधिकतम बकाया राशि रु.100000/- से अधिक नहीं होनी चाहिए, बशर्ते कि नाबालिग की आयु 10-14 वर्ष के बीच हो।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Compare Products
Select Another card to compare

Select Another card to compare

Select Another card to compare

Select Another card to compare

Select Another card to compare

Select Another card to compare

Choose cards to compare
Filters
Reset

Please select

Select Services

Add this website to home screen

Are you Bank of Baroda Customer?

Yes No

Request Call Back

PM-Surya Ghar Yojana -Standalone

X
हम अपनी वेबसाइट पर आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ (और इसी प्रकार के उपकरण) का उपयोग करते हैं। हमारी कुकी नीति, गोपनीयता नीति और नियम एवं शर्तों के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया यहां क्लिक करें। इस वेबसाइट को ब्राउज़ करना जारी रखते हुए, आप कुकीज़ के उपयोग हेतु सहमति देते हैं और गोपनीयता नीति एवं नियम और शर्तों से सहमत होते हैं।