विवेकपूर्ण व्यावसायिक निर्णय, अत्यापधुनिक तकनीक
विदेशी मुद्रा परिचालन
-
विशेषता
बैंक ऑफ बड़ौदा, भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है, जिसकी वैश्विक स्तर पर मजबूत उपस्थिति है। इसकी 17 देशों में फैली 84 विदेशी कार्यालयों (जिसमें इसकी अनुषंगी कंपनियाँ भी शामिल हैं) की विस्तृत नेटवर्क के साथ, यह भारत में विदेशी मुद्रा (फॉरेन एक्सचेंज) लेन-देन संचालन का अग्रणी बैंक माना जाता है।
मुंबई के बीकेसी स्थित इसके विशेषीकृत एकीकृत कोष शाखा (SITB) में आधुनिकतम डीलिंग रूम की स्थापना की गई है, जो देशभर में फैली 223 शाखाओं को आवश्यक संसाधन प्रदान करता है। ये शाखाएँ विदेशी मुद्रा कारोबार संचालित करने के लिए अधिकृत हैं। बैंक ने स्पॉट और फॉरवर्ड दोनों बाजारों में एक प्रमुख मार्केट मेकर के रूप में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी है।
SITB में स्थित फॉरेक्स डीलिंग डेस्क को सभी आधुनिक संचार सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यह अपने सभी अधिकृत शाखाओं को bob World FxQ प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन विदेशी मुद्रा दरों की जानकारी प्रदान करता है, जिससे ग्राहक को त्वरित और पारदर्शी सेवा मिलती है।
बैंक निर्यात और आयात के व्यापार में लगे हुए अपने ग्राहकों की विदेशी मुद्रा की आवश्यकताओं को पूरा करता है और एसआईटीबी सभी विश्व की प्रमुख मुद्राओं जैसे अमेरिकी डॉलर ($), स्टर्लिंग पाउंड, यूरो, स्विस फ्रैंक (स्विस फ्रैंक), जापानी येन और अन्य विदेशी मुद्राओं के रूपांतरण के लिए दरें प्रदान करता है. बैंक के ग्राहकों की सेवाओं में विभिन्न डेरिवेटिव उत्पाद और फॉरवर्ड कवर उपलब्ध कराने के द्वारा विदेशी मुद्रा जोखिम की हेजिंग शामिल हैं.
अपनी अधिकतर विदेशी शाखाएं उन स्थानों पर स्थित होने के कारण जहां अधिक मात्रा में अनिवासी भारतीय रह रहे हैं, बैंक अपने एनआरआई ग्राहकों को तुरंत और कुशलतापूर्वक अपने उत्पाद वितरित करने की स्थिति में है. उत्पाद की रेंज में प्रेषण सुविधाएं और भारतीय रुपए (एनआरई/एनआरओ) में जमा राशि की स्वीकृति के साथ नामित विदेशी मुद्राओं (एफसीएनआर) शामिल हैं. निवासी के साथ साथ भारत लौटने वाले भारतीय निवासी विदेशी मुद्रा खातों (आरएफसी) का लाभ उठा सकते हैं.
ट्रेजरी (विदेशी मुद्रा) उत्पाद के मामले में सहायता के लिए आप एसआईटीबी, मुंबई में हमारे निम्नलिखित प्रभारियों से संपर्क कर सकते है.
प्रभारी का नाम : मुख्य प्रबंधक (Forex Dealing)
पता : बड़ौदा सन टावर,
चौथी एवं पांचवी मंज़िल,
सी-34, जी-ब्लॉक,
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स,
मुंबई - 400 051.
टेलिफोन नंबर : (009122)66363650, 66363612
फैक्स9 नंबर : 67592840
ई-मेल : treasu.fx@bankofbaroda.co.in
सहायता चाहिए ?
-
-
टोल फ्री नंबर .
विदेश से कॉल करने वाले
घरेलू ग्राहकों के लिए 24x7 उपलब्धता:
+91 79-66296009 -
-
